न्यूज स्केल संवाददाता
सिमरिया(चतरा)। सोमवार को सिमरिया अनुमंडल क्षेत्र के मुर्वे स्टेडियम में आयोजित सीसीएल द्वारा लोडर प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपायुक्त अबु इमरान पहुंचे। जहां द्वीप प्रज्वलित कर तथा विधिवत फीता काट कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उपायुक्त श्री इमरान ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सीसीएल द्वारा आयोजित कौंसिल स्किल माइनिंग सेंटर के तत्वाधान में बेरोजगार चालकों को लोडर का प्रशिक्षण देकर क्षेत्र के चालकों को रोजगार उन्मुखीकरण किया जाना बहुत हीं अच्छा और सराहनीय कदम है। इससे प्रभावित क्षेत्र के लोगों को किसी भी क्षेत्र या शहर में लोडर चला कर अपना जीवकोपार्जन समुचित ढंग से कर सकेगा। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने डिजिटल लोडर प्रशिक्षण हॉल का निरीक्षण करते हुए खुद डिजिटल लोडर चला कर देखा और संतुष्ट होकर चालकों से बात की। वहीं पत्रकारों से वार्ता में उपायुक्त ने बताया कि यह क्षेत्र के लिए सुनहरा अवसर है। जिससे लोग प्रशिक्षण प्राप्त कर कहीं भी लोडर चला सकते हैं। प्रशिक्षण के पहली पाली में 60 चालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। आगे भी यह प्रशिक्षण जारी रहेगा। इस दौरान उपायुक्त द्वारा प्रतिभागियों के बीच सेफ्टी किट एवं बैग का वितरण किया गया। इससे पूर्व नवनीत कुमार, प्रमुख-व्यवसाय विकास और संचालन, एससीएमएस ने कार्यक्रम की मेजबानी की और गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, जिला परिवहन पदाधिकारी इंद्र कुमार, बीडीओ विनय कुमार, अंचलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार दुबे, बीपीओ राजेश पासवान के अलावे सीसीएल के अधिकारी एवं कर्मी आदि शामिल थे।
उपायुक्त ने स्किल कौंसिल फ़ॉर माइनिंग सेंटर का किया उद्घाटन, कहा बेरोजगार चालकों को सीसीएल द्वारा लोडर प्रशिक्षण देकर दिया जाएगा रोजगार, प्रथम पाली में 60 चालकों को दी जाएगी प्रशिक्षण

By newsscale
On: February 5, 2024 10:11 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1174593
Total views : 3005187