Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जेल का फाटक टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा के नारे से गूंजा सदन, इस बीच राज्यपाल का भाषण रहा जारी…

On: February 5, 2024 10:54 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हेमंत सोरेन सदन पहुंचे, सत्ता पक्ष ने लगाये हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे, राज्यपाल ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की सरहाना की, राज्यपाल के अभिभाषण के बीच प्रदीप व हेमंत खड़े हुए, कहा सरकार अच्छा काम कर रही थी तो इसे अपदस्थ क्यों किया


न्यूज स्केल डेस्क
रांची:
झारखंड में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार का दो दिवसीय राज्य विधानसभा सत्र प्रारंभ है। सोमवार को पहले दिन विश्वास मत हासिल करने का प्रयास करेगी। ऐसे में सत्ता पक्ष और विपक्षी विधायक सभी सदन में पहुंचे हैं। रामदास सोरेन को छोड़कर सत्ता पक्ष के सभी विधायक सदन में मौजूद हैं। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन भी सदन में पहुंच गये हैं। उनके पहुंचते ही सत्ता पक्ष के विधायक हेमंत सोरेन जिंदाबाद, जय झारखंड, शिबू सोरेन जिंदाबाद के नारे लगाये। हेमंत सोरेन सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों से मिले।

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की राज्यपाल ने सरहाना की

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के विधानसभा पहुंचने के कुछ देर बाद उनका अभि भाषण शुरू हो गया। इससे पहले प्रदीप यादव ने केंद्र सरकार पर एक चुनी हुई सरकार को अपदस्त करने का आरोप लगाया। वहीं राज्यपाल ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की सरहाना करते हुए कहा कि हमारी सरकार झारखंडी लोगों को एक स्वच्छ और साफ सुथरी सरकार देने को वचन बद्ध है। विधि व्यवस्था और लॉ एंड ऑर्डर में सुधार हुआ है। एक वर्ष से सरकार ने कई ऐसी काम किये, जिसका फायदा जनता खास कर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है। हमारा राज्य हर क्षेत्र में विकास के नये आयाम तय कर रहा है। उद्योग एरिया में भी कई काम हुए। तभी प्रदीप यादव ओर हेमंत खड़े होकर कहा कि सरकार अच्छा काम कर रही थी तो इसे क्यों अपदस्थ किया गया।

शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे से गूंजा सदन

राज्यपाल के अभिभाषण के बीच सत्ता पक्ष के विधायक केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सभी अपने सीट पर खड़े हो गये और सभी विधायक ईडी अपना केस वापस लो के नारेबाजी करने लगे। नारेबाजी के बीच राज्यपाल का भाषण जारी रहा। विधायक शिबू सोरेन जिंदाबाद और हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे लगाए। हेमंत सोरेन भी नारेबाजी कर रहे थे। शोर गुल के बीच राज्यपाल राज्य सराकर के काम की सराहना कर रहे हैं। सत्ता पक्ष के विधायक अधिकतर समय अपने-अपने जगह पर खड़े होकर नारेबाजी कर रहे थे। सदन में लगातार हेमंत सोरेन को वापस लाओ, ईडी केस वापस लो, जय झारखंड, शिबू सोरेन जिंदाबाद, हेमंत सोरेन जिंदबाद के नारे लगाए। जेल का फाटक टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा के नारे से सदन गूंजता रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

ऑनलाइन दोस्ती से डिजिटल शोषण तक, नाबालिग से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप—मां-बहनों सहित युवक पर केस

लापता बच्ची नेहा कुमारी टोप्पो का 5 दिन बाद भी सुराग नहीं, पुलिस ने सूचना देने पर ₹21,000 इनाम की घोषणा, इश्तेहार जारी

आदिवासी समन्वय समिति ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन* 

नवाडीपाड़ा स्कूल में कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम का हुआ भव्य आयोजन

नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी  अनिल उराँव के चुनावी कार्यालय का हुआ उदघाटन

एनएच-33 यानी राॅंची-टाटा मार्ग सड़क किनारे खड़े एक खाली ट्रक में अचानक लगी भीषण आग

जेएमएस स्कूल द्वारा तीन दिवसीय शैक्षिक यात्रा का हुआ आयोजन

अंधविश्वास का खतरनाक चेहरा, मंदिर में कथित नरबलि की साजिश, तीन नाबालिगों को बचाया गया

वार्ड 11 व 01 में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी संतोष उरांव के पक्ष में बैठक आयोजित

दो नाबालिगों की संदिग्ध आत्महत्या से सनसनी, प्रेम संबंध को लेकर पारिवारिक दबाव बना मौत की वजह?

मनरेगा लोकपालों को नहीं मिला सेवा विस्तार, 15 जिलों में शिकायत निवारण व्यवस्था पर मंडराया संकट

नगर परिषद निर्वाचन 2026: 23 को मतदान, 27 को मतगणना, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त ने साझा की तैयारियों की पूरी तस्वीर

Leave a Comment