न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लेम्बोइया पहाड़ी स्थित पानी टंकी परिसर में रविवार को राणा विश्वकर्मा समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शंभू नाथ राणा व संचालन प्रकाश राणा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष डोमन राणा व विशिष्ट अतिथि के रूप में रामू राणा उपस्थित थे। कार्यक्रम कि शुरवात अतिथियों का स्वागत प्रखंड प्रखंड अध्यक्ष, श्रीकांत राणा, प्रमोद राणा, कोषाध्यक्ष तिलेश्वर राणा व अन्य के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर किया गया। उसके बाद बैठक में आगामी 18 फरवरी को रांची मोरहाबादी मैदान में आहूत विश्वकर्मा अधिकार रैली के सफलता को लेकर विचार विमर्श करते हुए रैली में पत्थलगडा प्रखंड से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की गई। साथ ही 22 फरवरी को चतरा में भव्य रूप से विश्वकर्मा जयंती मनाने पर चर्चा की गई। बताया गया कि 18 फरवरी को मुख्य आठ मांगों को लेकर व्यापक पैमाने पर अधिकार रैली प्रदर्शन करने जा रही है। वहीं बैठक के दौरान प्रखंड में राणा विश्वकर्मा समाज के उत्थान व मजबूती पर जोर देते हुए सभी ने नशामुक्त व शिक्षित समाज के निर्माण का संकल्प लिया। मौके पर तारकेश्वर राणा, आदित्य राणा, मनोज राणा, तिलेश्वर राणा, विनोद राणा, सुखसागर राणा, रामेश्वर राणा, विमल राणा, लोकेश राणा, प्रीतम राणा, शुखदेव राणा, पचु राणा समेत समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।
विश्वकर्मा समाज के बैठक में 18 फरवरी के अधिकार रैली को सफल बनाने पर हुई चर्चा…

By newsscale
On: February 4, 2024 10:24 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1174593
Total views : 3005187