Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 365 दिनों तक जांच पूरी नहीं हुई तो, ईडी को लौटानी होगी जब्त प्रॉपर्टी

On: February 3, 2024 11:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
दिल्ली। एक याचिका पर फैसला सुनाते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि ईडी ने अगर 365 दिनों के अंदर जांच पूरी नहीं करती है तो उसे जब्त संपत्ति लौटानी होगी। पिछले कुछ सालों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई में तेजी आई है। वर्तमान स्थिति की बात की जाए तो ईडी की कार्रवाई की खबरें आम हो गई हैं। इसी को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा है कि अगर ईडी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जब्त की गई संपत्ति पर 365 दिनों के अंदर जांच नहीं करती है, तो उसे वापस कर दिया जाएगा। जस्टिस नवीन चावला की अदालत ने यह फैसला भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुनाया।

यह थी याचिका?

याचिका में कहा गया था कि ईडी ने 2021 में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में कंपनी के कई दस्तावेज, रिकॉर्ड, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट्स और 85 लाख रुपये से ज्यादा वैल्यू के सोने और हीरों की ज्वैलरी को जब्त कर लिया था। बीपीएसएल ने आरोप लगाया है कि ईडी ने 365 दिनों से ज्यादा वक्त बीत जाने के बावजूद जांच पूरी नहीं की है और न ही इस मामले में कोई चार्जशीट दायर की है। जिसपर अदालत ने माना कि 365 दिनों से ज्यादा समय तक प्रॉपर्टी को जब्त रखना गैर-कानूनी होगा। यह संविधान के आर्टिकल 300 ए का उल्लंघन है, जो किसी भी व्यक्ति के संपत्ति को मनमानि तरीके से लेने से रोकता है।

ईडी को एचसी ने दिया आदेश

एचसी ने आदेश दिया कि ईडी बीपीएसएल को उसकी जब्त की गई संपत्ति वापस कर दे। यह फैसला उन सभी लोगों के लिए जरूरी है, जिनकी संपत्ति ईडी ने पीएमएलए के तहत जब्त की है। यह फैसला ईडी को मनमानी तरीके से लोगों की संपत्ति जब्त करने से रोकेगा और इसकी जांच टाइम लिमिट के अंदर पूरी करनी होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

साध्वी प्रेम बाइसा मौत मामले में बड़ा खुलासा: कार्डियक अरेस्ट से हुई थी मृत्यु, साजिश से पुलिस का इनकार

हाथी खदेड़ने निकली वन विभाग की टीम पर कंटेनर की टक्कर, दो की मौत, कई घायल

शिव मंदिर के पुजारी दिनेश्वर पांडेय का आकस्मिक निधन, गांव में शोक की लहर

महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर

कैलाश धाम बेला में 15 दिवसीय ऐतिहासिक बर्तन मेला आज से, विधायक करेंगे उद्घाटन

6.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत भेजे गए जेल

पीसीसी पथ का जिला परिषद सदस्या ने किया उद्घाटन

ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों के बीच मारपीट, एक घायल; पुलिस जांच में जुटी

आईएफसी कार्यालय में चोरी, लाखों के उपकरण गायब; पुलिस जांच में जुटी

रफ्तार का कहरः तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 9 घायल, 4 की हालत गंभीर

युवा समाजसेवी शेरू सिंह के दशकर्म में उमड़ी भीड़, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

उपायुक्त ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 में किया आमंत्रित

Leave a Comment