न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। पिरामल फाउंडेशन-कैवल्य एजुकेशन फाउंडेशन तथा पंचायती राज विभाग द्वारा डीआरडीए प्रशिक्षण हॉल में आयोजित तीन दिवसीय मुखिया क्षमता वर्धन कार्यशाला शनिवार को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यशाला के अंतिम दिन टण्डवा, सिमरिया, कनहाचटी आदि प्रखंड के मुखिया शामिल हुए। वहीं तीन दिवसीय कार्यशाला में बारह प्रखंड के कुल 152 मुखिया को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम में आकांक्षी जिला कार्यक्रम पर प्रकाश डालने के साथ कैसे जनप्रतिनिधि अपने पंचायत का विकास बेहतर ढंग से कर सकते हैं उस पार प्रकाश डाला गया। इसके अलाव जीपीडीपी निर्माण जो थीम मुखिया चुने हैं उससे कैसे अपने पंचायत का विकास कर सकते हैं पर विस्तार पूर्वक बताया गया। साथ हीं जीपीपीएफटी टीम निर्माण प्रक्रिया आदि पर विस्तार से समझाया गया। पिरामल फाउंडेशन द्वारा लो कॉस्ट, नो कोस्ट एक्टिविटी के दौरान बाल शिक्षा जागरूकता, महिला जागरूकता आदि गतिविधियों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में पांच प्रखंडों के मुखिया, पिरामल फाउंडेशन टीम के सदस्य तथा अन्य शामिल थे।
तीन दिवसीय मुखिया क्षमतावर्धन कार्यशाला संपन, 152 मुखिया को किया गया प्रशिक्षित

By newsscale
On: February 3, 2024 10:34 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1174594
Total views : 3005188