Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आदिवासी मूलवासी संघ का आज झारखंड बंद का ऐलान, हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का किया विरोध

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
रांची। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में झामुमो और आदिवासी मूलवासी संघ समेत कई संगठनों ने एक फरवरी को झारखंड बंद का ऐलान कर दिया है। इसकी जानकारी देते हुए केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने बताया कि भाजपा ने एक साजिश के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फंसाया है। केंद्र सरकार और भाजपा ने एक आदिवासी मुख्यमंत्री को एक षड्यंत्र के तहत फंसा कर उन्हें इस्तीफा देने पर मजबूर किया। जिसे आदिवासी समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा। भाजपा को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। इधर झारखंड मुक्ति मोर्चा के रांची जिला सचिव हेमलाल मेहता ने बताया कि उनकी पार्टी इस कार्रवाई को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। गुरुवार को झारखंड बंद के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे और केंद्र सरकार और भाजपा का विरोध करेंगे। बुधवार को करीब 7 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी की टीम ने सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया। सीएम हेमंत सोरेन राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। उसके बाद ईडी की टीम हेमंत सोरेन को लेकर डोरंडा स्थित ईडी दफ्तर चली गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment