न्यूज स्केल डेस्क
रांची। ईडी ने भूमि सौदे से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन को बुधवार (31 जनवरी) को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमलावर होते हुए कहा कि ईडी, सीबीआई और आईटी अब इनकी साथी हो गई है। जबकी प्रियंका गांधी ने कहा है कि जनता इसका जवाब देगी।
ED, CBI, IT आदि अब सरकारी एजेंसियां नहीं रहीं, अब यह भाजपा की ‘विपक्ष मिटाओ सेल’ बन चुकी हैं।
खुद भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सत्ता की सनक में लोकतंत्र को तबाह करने का अभियान चला रही है।
Also Readबेटियों ने जीता सुब्रतो कप का खिताब— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 31, 2024
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है कि, ईडी, सीबीआई और आईटी आदि अब सरकारी एजेंसियां नहीं रहीं। अब यह बीजेपी की विपक्ष मिटाओ सेल बन चुकी हैं। खुद भ्रष्टाचार में डूबी बीजेपी सत्ता की सनक में लोकतंत्र को तबाह करने का अभियान चला रही है।
ज्ञात हो कि भूमि सौदे से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले में ईडी ने सात घंटे की पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया। इस दौरान सोरेन ने राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। अब उन्हें 1 फरवरी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विपक्ष मुक्त संसद, लोकतंत्र मुक्त भारत, सवाल मुक्त मीडिया और सौहार्द मुक्त जनता – भाजपा सरकार का यही लक्ष्य है।
सारे राज्यों में एक-एक करके सरकारें गिराई जा रही हैं। विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। जो भाजपा में नहीं जाएगा, वह जेल जाएगा।
झारखंड के मुख्यमंत्री श्री…
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 31, 2024
प्रियंका गांधी ने कहा है कि विपक्ष मुक्त संसद, लोकतंत्र मुक्त भारत, सवाल मुक्त मीडिया और सौहार्द मुक्त जनता, बीजेपी सरकार का यही लक्ष्य है। सारे राज्यों में एक-एक करके सरकारें गिराई जा रही हैं। विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। जो बीजेपी में नहीं जाएगा। वह जेल जाएगा। आगे कहा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी लगाकर प्रताड़ित करना और उन्हें इस्तीफ़ा देने पर मजबूर करना इसी कुत्सित अभियान का हिस्सा है। बीजेपी को यह भ्रम है कि वह 140 करोड़ लोगों की आवाज को कुचल सकती है। जनता हर जुल्म का जवाब देगी।

























Total Users : 1153728
Total views : 2981499