Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एक बार फिर से मोदी सरकार, अबकी बार 400 पारः अशोक यादव

On: January 24, 2024 1:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज़ स्केल ब्यूरो आशीष यादव

हज़ारीबाग

हजारीबाग। दिनांक 23 जनवरी 2024 को, भारतीय जनता पार्टी की बैठक जिला कार्यालय – अटल भवन में जिला अध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष उपस्थित हुए। जिला अध्यक्ष द्वारा विषय प्रवेश करवाते हुए, सभी जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों को साधुवाद देते हुए कहा गया कि जिस तरह से आप सबों द्वारा तन- मन और धन लगाकर 22 जनवरी 2024 के रामलला के प्राण -प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सफल बनाएं जितनी भी प्रशंसा की जाए वह काम होगा। इतना ही नहीं आप सबों के द्वारा 11 दिनों से मठ-मंदिर का सफाई कार्यक्रम जिस तरीके से आप लोगों ने किया वह भी सराहनीय है । विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जन- जन तक मोदी जी के 9 वर्षों के कार्यकाल में जनहित में किए गए कार्यों की जानकारी आम जनमानस को आपके द्वारा जो दी गई। वह भी प्रशंसनीय है। इन सभी कार्यों की सफलता के लिए आप तमाम लोगों को हृदय की गहराइयों से धन्यवाद देता हूं। आज की बैठक का मुख्य बिंदु, एक बार फिर से मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार स्लोगन के तहत दीवार लेखन कार्यक्रम प्रत्येक बूथों पर किया जाना है। इस कार्य के संपादन हेतु जिला संयोजक जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह और मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद को नियुक्त किया गया। साथ ही दूसरा कार्यक्रम चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत प्रत्येक बुथों पर 24 घंटा का प्रवास, एक दूसरे गांव के वरिष्ठ कार्यकर्ता को करना है इस क्रम में मोदी जी द्वारा जनहित को में किए गए कार्यों के बारे में आम जनता को जानकारी देनी है एवं भविष्य में मोदी जी द्वारा जनहित में, किए जाने वाले कार्यों का दिशा, निर्देश भी प्राप्त करना है। इस कार्य के सफल संचालन हेतु त्रिस्तरीय संयोजक मंडली बनाया गया है जिसमें जिला महामंत्री सुनील साहू, जिला उपाध्यक्ष दामोदर सिंह एवं महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रेणुका साहू को सम्मिलित किया गया है। आज की बैठक का मुख्य बिंदु अयोध्या दर्शन , जिसके तहत विशेष आस्था ट्रेन के द्वारा कार्यकर्ता को अयोध्या ले जाकर प्रत्येक विधानसभा 1000 कार्यकताओं को दर्शन कराया जाना है। यह कार्यक्रम झारखंड में 25 जनवरी 2024 से 25 मार्च 2024 तक किया जाना है ।कार्यक्रम की सफलता हेतु जिला उपाध्यक्ष दामोदर कुमार सिंह को संयोजक नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम की शुरूआत झारखंड में 29 जनवरी 20 24 जमशेदपुर से की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से जिला पदाधिकारी विवेकानंद सिंह दामोदर सिंह, राजेश गुप्ता सुनील मेहता, जय नारायण प्रसाद, कुंवर मनोज सिंह, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मेहता, रणधीर पांडे, जीवन मेहता, खेमलाल महतो, रामचंद्र कुशवाहा, किशोर मंडल, सुरेंद्र यादव, कविंद्र यादव, मुरारी सिंह, मंडल महामंत्री इंद्रदेव कुशवाहा, मुनेश ठाकुर, अरुण राणा, इंद्र भूषण सम्मिलित हुए। युक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद द्वारा दी गयी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड के 7 साल के लाल ने रचा इतिहास: समुद्र की लहरें चीरकर श्रीलंका से तैरकर पहुंचा भारत, बनाया डबल वर्ल्ड रिकॉर्ड!

भावभीनी विदाई: 36 साल की शानदार सेवा के बाद सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह हुए रिटायर, छलके आंसू!

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने ली महिला की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने 15 घंटे तक किया चक्का जाम!

अवैध कटाई का खेल: बिना परमिशन काट डाला 100 साल पुराना ऐतिहासिक इमली का पेड़, लाखों में बेची लकड़ी!

मजदूर दिवस पर जागरूकता की गूंज… नारों से गूंजा इलाका

दर्दनाक हादसा: आंधी-तूफान के बीच बरगी डैम में डूबा क्रूज; 9 पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता!

श्री सर्वेश्वरी समूह  शाखा गुमला महिला संगठन ने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच एवं फुटकर विक्रेताओं के बीच राहत सामाग्री वितरण किया

​शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा

पुलिस चौकी में घुसकर हमला! वर्दी फाड़ी, सिपाही को पीटा — वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

थाना निरीक्षण में सख्ती का संदेश, फिर देवी दरबार में माथा टेक शांति की कामना

पत्रकार पर हमला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई—कई नामजद, गिरफ्तारी को छापेमारी तेज

सीएलएफ में सुमित्रा देवी को भावभीनी विदाई, नम आंखों से दी विदाई, दो वर्षों के कार्यकाल की सराहना

Leave a Comment