न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। राज्य के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री सत्यानन्द भोक्ता रविवार को बतौर मुख्य अतिथि योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने चतरा सदर अस्पताल पहुंचे। मंत्री के आगमन पर उपायुक्त अबु इमरान ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके उपरांत सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत केंद्र सम्पोषित प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन योजना के तहत 50 शैय्या वाले क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र उरांव, सिविल सर्जन जगदीश प्रसाद समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। उक्त शिलान्यास कार्यक्रम से पूर्व उपायुक्त ने योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। वहीं संबंधित पदाधिकारी को निर्माण के समय औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यकारणी एजेंसी को गुणवत्ता युक्त सामग्री का प्रयोग करने व तय समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता पहुंचे सदर अस्पताल, किया 50 शैय्या वाले क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास

By newsscale
On: January 21, 2024 10:39 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1174571
Total views : 3005158