Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

समाहरणालय सभागार में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

On: January 18, 2024 6:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज़ स्केल ब्यूरो आशीष यादव

हजारीबाग

योजनाओं को गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर दिया गया जोर।

हरेक गांव में जनहित की पांच-पांच योजनाएं संचालित करें:- उपायुक्त।

ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक उपायुक्त नैन्सी सहाय की अध्यक्षता में गुरूवार को समाहरणालय सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक में मनरेगा योजना, आवास, पंचायत राज, रूर्बन मिशन, 15वें वित्त, जेएसएलपीएस के माध्यम से संचालित योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई।
मनरेगा योजना के समीक्षा के क्रम में बताया गया कि प्रति पंचायत औसरत 2.6 योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिसपर उपायुक्त ने पंचायत के प्रति गांव में पांच-पांच जनहित की योजना अनिवार्य रूप से संचालित करने एवं गुणवत्ता के साथ ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। ताकि स्थानीय रोजगार सृजनता के साथ-साथ जनहित की योजनाएं धरातल पर उतर सके।
इस क्रम में पोटो हो खेल मैदान योजना के संबंध में बताया गया कि 847 लक्ष्य के विरूद्ध 57 प्रतिशत मैदान चिन्हित कर कार्य संचालित कर दिया गया है। इस पर उपायुक्त ने पूर्व में निर्देशित स्कूलों के खेल मैदान को योजना के तहत शामिल करते हुए स्वीकृत खेल मैदान बनाने का कार्य शुरू करने एवं संचालित कार्यों में गति लाने का निर्देश दिया।
वहीं अबुआ आवास योजना की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि 120622 आवेदन शिविर के माध्यम से प्राप्ती के विरूद्ध शत प्रतिशत का वेरिफिकेशन कर लिया गया है। जिसमें 68746 योग्य लाभूकों के बीच आवास योजना से अच्छादित करने की बात कही गई। जिसपर उपायुक्त ने सभी मानकों को पूरा करने एवं आपत्तियों पर विधिसम्मत कार्रवाई कर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

*चूरचू एवं डाडी बीडीओ व मनरेगा प्रोजेक्ट ऑफिसर को शोकॉजः-*

वहीं राज्य सरकार की महत्वकांक्षी बिरसा सिंचाई कूप योजना के तहत लक्ष्य के विरूद्ध धीमी कार्य प्र्रगति पर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को इसमें गति लाने का निर्देश दिया। इस क्रम में चुरचू एवं डाडी प्रखण्ड के लक्ष्य के विरूद्ध बेहद कम प्रगति पर उपायुक्न ने कड़ी फटकार लगाकर संबंधित बीडीओ व मनरेगा प्रोजेक्ट ऑफिसर को शोकॉज करने का निर्देश दिया। बताया गया कि राज्य सरकार की फ्लैग्शीप योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वयन करें इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाशत नहीं की जाएगा।
बैठक में आंगनबाड़ी निर्माण, डोभा, एरिया मॉनिटरिंग एप्प के माध्यम से संचालित योजनाओं की इंट्री करने, बाब साहेब अम्बेडकर आवास योजना के लक्ष्य को ससमय हासिल करने, रूर्बन मिशन योजनाओं को पूरा करने के लिए लाभूकों को मोटिवेट करने, जेएसएलपीएस की योजनाओं को कन्वर्जन्स के माध्यम से पूरा करने का निर्देश उपायुक्त द्वारा संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को दिया गया।
बैठक में उपायुक्त सहित जिला योजना पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

*तकनिकी विभागों की समीक्षा बैठक में दिये गये आवश्यक निर्देश:-*

उपायुक्त की अध्यक्षता में तकनिकी विभागों के कार्यपालक अभियंताओं के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में भवन, रोड, विद्युत, पेयजल, लघु सिंचाई, ग्रामीण विकास, जिला परिषद आदि यांत्रिक विभागों के द्वारा संचालित जनहित की आधारभूत संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई।
मौके पर उपायुक्त ने क्रमवार सभी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का बाबत जानकारी हासिल करते हुए इन योजनाओं को गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ-साथ निर्धारित समय सीमा के अंदर योजनाओं को पूरा करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यांत्रिकी विभाग के द्वारा संचालित योजनाएं एक दूसरे से परस्पर जुड़ी होती है इसके लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करना आवश्यक है ताकि विसंगतियों को दूर करते हुए कार्य समय पर पूरा किया जा सके। मौके पर पथ निर्माण एवं पेयजल स्वच्छता संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन में भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखकर कार्य करने को कहा। उन्होंने कार्यों मंे संलग्न लापरवाह संवेदकों पर निश्चित रूप से कार्रवाई कर काली सूची में डालने का निर्देश दिया।
वहीं डीएमएफटी मद से पिछले माह स्वीकृत एवं आवंटित कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए सभी प्रक्रिया पूरा कर आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए कार्य यथाशीघ्र प्रारम्भ कराने का निर्देश संबंधित कार्यपालक अभियंता को दिया।

#TeamPRDHazaribagh

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भव्य स्वदेशी मेले का आगाज: CM और राज्यपाल ने किया उद्घाटन, कहा- स्वदेशी अपनाएं, देश मजबूत बनाएं!

खौफनाक वारदात: चरित्र पर था शक, तो पति बन गया हैवान, नुकीले रॉड से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट!

झारखंड के 7 साल के लाल ने रचा इतिहास: समुद्र की लहरें चीरकर श्रीलंका से तैरकर पहुंचा भारत, बनाया डबल वर्ल्ड रिकॉर्ड!

भावभीनी विदाई: 36 साल की शानदार सेवा के बाद सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह हुए रिटायर, छलके आंसू!

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने ली महिला की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने 15 घंटे तक किया चक्का जाम!

अवैध कटाई का खेल: बिना परमिशन काट डाला 100 साल पुराना ऐतिहासिक इमली का पेड़, लाखों में बेची लकड़ी!

मजदूर दिवस पर जागरूकता की गूंज… नारों से गूंजा इलाका

दर्दनाक हादसा: आंधी-तूफान के बीच बरगी डैम में डूबा क्रूज; 9 पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता!

श्री सर्वेश्वरी समूह  शाखा गुमला महिला संगठन ने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच एवं फुटकर विक्रेताओं के बीच राहत सामाग्री वितरण किया

​शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा

पुलिस चौकी में घुसकर हमला! वर्दी फाड़ी, सिपाही को पीटा — वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

थाना निरीक्षण में सख्ती का संदेश, फिर देवी दरबार में माथा टेक शांति की कामना

Leave a Comment