बरकट्ठा(हजारीबाग)। बरकट्ठा प्रखंड के सभी 17 पंचायत के निर्वाचित वार्ड सदस्यों की प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित उत्तरी पंचायत भवन में बैठक आयोजित की गई। मौके पर वार्ड सदस्य संघ का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संदीप कुमार साव व संचालन जागेश्वर रजक ने किया गया। बैठक में उपस्थित सभी वार्ड सदस्यों ने अनेक बिन्दुओं पर विचार विमर्श करते हुए अपना अपना मंतव्य और सहमति जताते हुए वार्ड सदस्य संघ का गठन किया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए गैंडा पंचायत के वार्ड सदस्य चंद्रदीप पांडेय ,उपाध्यक्ष शिलाड़ीह पंचायत के सबीहानाज व गैड़ा पंचायत के किताबुन खातून, सचिव सलैया पंचायत के जागेश्वर रजक ,सह सचिव चुगलामो पंचायत के किशोर वर्णवाल, कोषाध्यक्ष मंजु देवी कपका पंचायत,उप कोषाध्यक्ष उर्मिला देवी मिडिया व प्रभारी के रूप में दीपक कुमार सोनी को मनोनीत किया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अमर कुमार गुप्ता, सहदेव पासवान, मिकी गुप्ता, अरुणा कुमारी व मंजू देवी को मनोनीत किया गया। मौके पर त्रिभुवन महतो, पप्पू कुमार, रेखा देवी, प्रदीप कुमार पांडेय, गोपेश्वर प्रसाद, संतोष कुमार, राम कालो बास्के, शहनाज बेगम, किरण देवी,बबुनी मिर्धा, दशरथ प्रसाद,राजेश राणा समेत दर्जनों वार्ड सदस्य उपस्थित थे।
---Advertisement---



















Total Users : 1174572
Total views : 3005159