Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कुमकुम देवी द्वारा आयोजित दही चूड़ा कार्यक्रम में वर्तमान व निवर्तमान सांसद समेत कई जनप्रतिनिधि हुए शामिल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
बरकट्ठा(हजारीबाग)। भाजपा महिला की प्रदेश प्रवक्ता सह जिला परिषद सदस्या कुमकुम देवी ने मकर संक्रांति के अवसर पर प्रखंड के पंचफेड़ी चौक पर दही चूड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी, पूर्व सांसद डॉ0 रविंद्र राय, हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष टुन्नु गोप, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता,प्रमुख रेणु देवी, कोडरमा के महिला मोर्चा अध्यक्ष कामनी देवी, कोडरमा जिप सदस्य केदारनाथ यादव समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।कयास लगाया जा रहा है कि आगामी चुनाव को लेकर पहली बार कुमकुम देवी के द्वारा दही चूड़ा कार्यक्रम की गई। इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने दही,चुड़ा, गुड़, तिलकुट व सब्जी का जमकर आनंद लिया। वही बरकट्ठा में चुनावी हलचल भी तेज हो गई है। प्रत्याशियों की धड़कने तेज हो गई है। विदित हो कि झारखंड की पहली महिला जिला परिषद सदस्य चुनाव में करीब 19 हजार मत लाकर रिकॉड तोड़ जीत हासिल की थी। अब लोगों का इंतजार है की भाजपा किसे टिकट देगी। जबकि पहली बार बरकट्ठा कार्यक्रम में नेताओं की पोस्टर तो दिखी लेकिन भाजपा की झंडा नहीं दिखी। इस चूड़ा दही कार्यक्रम में बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, प्रमुख प्रतिनिधि उमेश चौधरी, चलकुशा, बरकट्ठा के सभी मुखिया, पंचायत समिति सदस्य,भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, संवारल अग्रवाल, महेंद्र प्रसाद, दिलीप सोनी समेत अन्य लोग शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment