न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा (चतरा)। रविवार को टंडवा प्रखंड अंतर्गत मिश्रौल पंचायत स्थित कढनी गांव के देवी मंडप प्रांगण में सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जयशंकर तिवारी व संचालन गोविंद तिवारी ने किया। जिसमें प्रखंड कमिटी के संरक्षक अक्षयवट पांडेय ने आपसी एकता पर बल दिया। वहीं सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय ने कहा कि स्वभाववश ब्राह्मणों ने समाज व देश के लिए स्वहितों को त्याग कर जनहितों को सर्वाेच्च तरजीह दिया है। कहा विपन्नता के बावजूद सरकारों से कभी याचना व आंदोलन का रुख अख्तियार नहीं किया। सांस्कृतिक विरासतों की रक्षा हो या सामाजिक समरसता, ब्राह्मणों का त्याग अतुलनीय है। प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र पांडेय ने कहा कि समाज में जीवन-यापन करने वाले निर्धन परिवारों के उत्थान के लिए अब सामुहिक प्रयास की आवश्यकता है। वहीं सर्वसम्मति से पंचायत स्तरीय समिति का गठन किर अध्यक्ष दीपक तिवारी, सचिव संजय तिवारी, उपाध्यक्ष रविकांत तिवारी, अरविंद तिवारी, संजय तिवारी, लक्ष्मण तिवारी, मंत्री विनोद तिवारी को बनाया गया। साथ हीं पांच सदस्यीय संरक्षक मंडली में मणियार तिवारी, नकुल देव तिवारी, शशि भूषण तिवारी, सुरेश तिवारी एवं जयशंकर तिवारी मनोनीत किये गए। मौके पर विजय चौबे, अजीत पांडेय, विकास पाण्डेय, हृषिकेश तिवारी, द्वारीका नाथ पांडेय, नीरज तिवारी, रामचंद्र पांडेय समेत अन्य मौजूद थे।
सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक में ग्राम समिति का हुआ गठन, अध्यक्ष बने दीपक तिवारी

By newsscale
On: January 14, 2024 8:01 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1174554
Total views : 3005136