Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हजारीबाग यूथ विंग ने गौशाला कर्मचारी के संग मनाया मकर संक्रांति का त्यौहार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

40से भी अधिक कर्मचारियों को तिलकुट, चूड़ा एवं गुड़ का किया गया वितरण।

मीठी बोली मीठी जुबान मकरसंक्रांति का है यहीं पैगाम:- चंद्रप्रकाश जैन।

न्यूज़ स्केल ब्यूरो आशीष यादव

हज़ारीबाग: हज़ारीबाग शहर से करीब सात किलोमीटर दूर स्थित कोलकाता पिंजरापोल सोसायटी द्वारा संचालित हजारीबाग गौशाला परिसर में कार्यरत कर्मचारियों के संग हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने मकर संक्रांति का महापर्व मनाया। इस पूर्व सभी लोगों ने गौ माता की सेवा कर उन्हें गुड,चोकर खिलाया। गौशाला में कार्य कर रहे 45 कर्मचारियों के बीच चूड़ा,गुड,तिलकुट सहित अन्य सामान का वितरण किया गया। मौके पर संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि गौशाला में इनकी सेवा एक अतुलनीय है जिस तरह गौ माता यह लोग सेवा करते है हमें भी इनकी उतनी ही ध्यान रखनी चाहिए इसी को देखते हुए आज गौशाला परिसर में हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा मकर संक्रांति पर चूड़ा,गुड, तिलकुट एवं अन्य सामान का वितरण किया साथ ही साथ सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी कहा कि मीठी बोली मीठी जुबान मकरसंक्रांति का है ये ही पैगाम। संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि सभी कर्मचारी बंधुओं को बताया गया की मकर संक्रांति एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है यह भारत में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है तथा यह हर साल 14 एवं 15 जनवरी को मनाया जाता है। यह त्यौहार भारत का एक प्रमुख त्यौहार मे से है जो पूरे उत्साह से मनाया जाता है। यह त्योहार एक पारंपरिक त्यौहार जो की उत्तरायन के नाम से भी जाना जाता है| इस दिन लोग तिल, गुड़, रेवड़ी से बने पदार्थ खा कर आनंद उठाते हैं और पतंग भी उड़ाते है। मौके पर उपाध्यक्ष विकास केसरी, प्रमोद खण्डेलवाल, कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल, विकाश तिवारी, उदित तिवारी, सतेंद्र सिंह, डॉ. वी वेंकटेश एवं वसंता लक्ष्मी सहित कई लोग मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मगध-आम्रपाली टेरर फंडिंग मामले में 12 दोषियों को सजा

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

Leave a Comment