Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हजारीबाग विधायक ने कटकमसांडी प्रखंड में चार धान अधिप्राप्ति केंद्र का किया उद्घाटन

On: January 11, 2024 5:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज़ स्केल ब्यूरो आशीष यादव

हज़ारीबाग

*किसान धान बिचौलियों को ना देकर पैक्स को ही बेचें- मनीष जायसवाल*
—-
हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने गुरुवार को अपने कटकमसांडी दौरे के क्रम में कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र में चार धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि फीता काटकर किया। इसकी शुरूआत उन्होंने कटकमसांडी के बसंतपुर मोड़ पर जेएसएलपीएस के पीजी ग्रुप के नए बलबल कुण्ड फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का उद्घाटन किया। इस केंद्र में जहां किसान अपने धान को सरकार द्वारा निर्धारित दर पर बेच सकेंगे वहीं यहां खाद, बीज और दवाइयां भी उचित मूल्य पर उपलब्ध होगा। यहीं पर कटकमसांडी और कटकमदाग के नोडल बाझा पैक्स के धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन किया। तत्पश्चात बांझिया मोड पर कारीवासन के ग्रामीणों की समस्या से रूबरू हुए और उनके समस्या के यथासीघ्र निदान का भरोसा जताया ।

यहां से रेबर पहुंचे। जहां रेबर पैक्स के धान अधिप्राप्ति केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया और फिर ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। तत्पश्चात आराभुसाई पहुंचे और आराभुसाई पैक्स के धान अधिप्राप्ति केंद्र का भी फीता काटकर उद्घाटन किया ।

मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की वर्तमान वर्ष धान की उपज अच्छी हुई है और बिचौलिए किसानों से धन ओने-पोने दाम में खरीद रहें हैं जिससे किसानों को उचित दर नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में ये पैक्स सरकार द्वारा निर्धारित दर 2300 रुपया प्रति क्विंटल धान की खरीददारी करेगा और किसानों को इसका लाभ मिलेगा ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भव्य स्वदेशी मेले का आगाज: CM और राज्यपाल ने किया उद्घाटन, कहा- स्वदेशी अपनाएं, देश मजबूत बनाएं!

खौफनाक वारदात: चरित्र पर था शक, तो पति बन गया हैवान, नुकीले रॉड से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट!

झारखंड के 7 साल के लाल ने रचा इतिहास: समुद्र की लहरें चीरकर श्रीलंका से तैरकर पहुंचा भारत, बनाया डबल वर्ल्ड रिकॉर्ड!

भावभीनी विदाई: 36 साल की शानदार सेवा के बाद सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह हुए रिटायर, छलके आंसू!

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने ली महिला की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने 15 घंटे तक किया चक्का जाम!

अवैध कटाई का खेल: बिना परमिशन काट डाला 100 साल पुराना ऐतिहासिक इमली का पेड़, लाखों में बेची लकड़ी!

मजदूर दिवस पर जागरूकता की गूंज… नारों से गूंजा इलाका

दर्दनाक हादसा: आंधी-तूफान के बीच बरगी डैम में डूबा क्रूज; 9 पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता!

श्री सर्वेश्वरी समूह  शाखा गुमला महिला संगठन ने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच एवं फुटकर विक्रेताओं के बीच राहत सामाग्री वितरण किया

​शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा

पुलिस चौकी में घुसकर हमला! वर्दी फाड़ी, सिपाही को पीटा — वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

थाना निरीक्षण में सख्ती का संदेश, फिर देवी दरबार में माथा टेक शांति की कामना

Leave a Comment