Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर तथा विशेष छापामारी दल की मदद से फोन पर धमकी देने वाले तथा सी०सी०टी०वी० फुटेज में दिखाई दे रहे अपराधकर्मी रौनक कुमार राम को उसके घर से गिरफ्तार किया गया

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज़ स्केल ब्यूरो आशीष यादव

हज़ारीबाग

हजारीबाग के गिद्दी थाना अन्तर्गत गिद्दी-ए कोलियरी से कोल ट्रांसपोर्टिंग कर रहे जय अम्बे रोडलाईन्स प्राईवेट लिमिटेड नामक कोल ट्रांसपोर्ट कम्पनी को बिते दिन 3-4 अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा लोडिंग प्वाईंट पर आकर रंगदारी की माँगते हुए जान से मार देने की धमकी देते हुए ट्रांसपोर्टिंग का काम बन्द करने का धमकी दिये। इस संबंध में ट्रांसपोर्ट कम्पनी के इंचार्ज प्रदीप नारायण के लिखित प्रतिवेदन के आधार पर 3-4 अज्ञात अपराधकर्मियों के विरूद्ध गिद्दी थाना में मामला दर्ज कराया गया था। वहीं हजारीबाग पुलिस के अनुसंधान के क्रम में सी0सी0टी0वी0 फुटेज में कैद अपराधकर्मियों के चेहरे को लोगों को दिखाते हुए उनका पहचान करने का प्रयास किया गया। इसी दौरान ट्रांसपोर्ट कम्पनी के इंचार्ज को 8 जनवरी 2024 की रात्रि में फिर से कुख्यात अपराधकर्मी बिकास तिवारी के नाम पर मोबाईल फोन पर धमकी देते हुए जान से मार देने की बात कही गई। इस घटना के बाद हजारीबाग पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर तथा विशेष छापामारी दल की मदद से फोन पर धमकी देने वाले तथा सी०सी०टी०वी० फुटेज में दिखाई दे रहे अपराधकर्मी रौनक कुमार राम को उसके घर से गिरफ्तार किया गया और धमकी देने में प्रयुक्त मोबाईल फोन को भी बरामद कर जप्त किया गया। गिरफ्तार अपराधकर्मी ने अपने स्वीकारोक्ति व्यान में इस घटना में अपनी संलिप्तता के साथ साथ दिनांक 5 जनवरी 2024 को ही रात्रि में चरही थाना अन्तर्गत तापिन कोलियरी में अवस्थित आधुनिक पावर प्लांट कम्पनी के कांटाघर में गोली चलाने की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। साथ ही इस घटना में शामिल अपने अन्य साथी अपराधकर्मियों का भी नाम पता बताया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आकाशीय बिजली का महा-तांडव: वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत; आठ लोग घायल, अस्पताल में मची चीख-पुकार

हायवा के टायर फटने से चालक की मौत; इंस्पेक्टर की पहल पर ₹4 लाख मुआवजा वार्ता के बाद जाम समाप्त

तेज रफ्तार ट्रक का कहर, साइकिल सवार नींबू विक्रेता की मौत; सिर के ऊपर से गुजरा पहिया

काल बनी कोयला लदी ट्रक: पिकअप को रौंदा; हादसे में सगे भाइयों समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम ने जताया गहरा दुख

जैप 1 ग्राउंड में झमाझम बारिश के बीच सीएम का बड़ा ऐलान: बुनियादी प्रशिक्षुओं के पारण परेड-2026 में लिया हिस्सा; पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे आधुनिक आवासीय विद्यालय

मानवता शर्मसार: बीसीसीएल कर्मी का कातिल निकला खुद का मंझला बेटा; पत्थर से कुचला था चेहरा

Leave a Comment