Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एक जनवरी से खाद्यान्न का वितरण नहीं करेंगे पीडीएस डीलर, बीडीओ सह प्रभारी एमओ को सौंपा ज्ञापन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता संतोष कुमार निराला 

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के जपुआ शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को ऑल इंडिया केयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के तत्वाधान में प्रखंड संघ की बैठक हुई। जिसमें एक जनवरी 2024 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के साथ खाद्यान्न वितरण नहीं करने का निर्णय लिया गया। बैठक के पश्चात पांच सूत्री मांग में महीना 30000 रुपए कमीशन करने, अनुकंपा में उम्र सीमा की बाध्यता को समाप्त करने, ई-पॉश मशीन को 2जी से 5जी करने, वेट मशीन और ई-पॉश मशीन का खर्च सरकार को देने के साथ पीएमजीकेआई का बकाया कमिशन 2021-22 के भुगतान जल्द करने को लेकर पत्र बीडीओ सह प्रभारी एमओ को सौंपी गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अवध किशोर दांगी व संचालन सचिव कृष्ण कुमार ने किया। मौके पर कोषाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, गीता देवी, अनीता देवी, नागी देवी, राजेश कुमार दांगी, मुंशी साव, राजेंद्र साव, विष्णु साव, ऋतुराज दांगी, सीताराम दांगी, अजय कुमार यादव, प्रभु यादव व रंजीत सिंह भोक्ता आदि शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment