न्यूज स्केल संवाददाता
बरकट्ठा(हजारीबाग)। जन वितरण प्रणाली दुकान के बरकट्ठा प्रखंड अध्यक्ष जागेश्वर यादव तथा सचिव नंदलाल तिवारी के नेतृत्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर 1 जनवरी से प्रखंड के सभी राशन डीलर के हड़ताल पर जाने की बात कही। वही प्रखंड अध्यक्ष जागेश्वर यादव ने बताया कि अपने विभिन्न मांगों को लेकर बरकट्ठा समेत पूरे देश के डीलर 1 जनवरी से हड़ताल पर रहेंगे और 27 दिसंबर को हम लोग बीडीओ और खाद आपूर्ति पदाधिकारी को अपना मांग पत्र सौंपें है।वहीं प्रखंड सचिव नंदलाल तिवारी ने कहा कि कमीशन बढ़ाने के लिए राज्य के 25 हजार पीडीएस दुकानदार 1 जनवरी से हड़ताल पर रहेंगे। वर्तमान में कमीशन ₹1 है जिसे पीडीएस दुकानदार ₹3 करने की मांग कर रहे हैं।बताया कि हमारी मुख्य मांगों में समय पर नेट सर्वर नहीं चलना, 2022 के पीएमजीकेएवाई के वितरित कर दिए गए अनाजों के कमिश्नर का भुगतान नहीं, सरकार द्वारा झूठे आश्वासन ,लापरवाह व्यवस्था और मनमानेपन के शिकार हजारों विक्रेता जाए तो कहां जाएं, घटिया ई भार मापक यंत्र देकर विक्रेताओं से रिपेयरिंग के नाम पर नाजायज वसूली कब तक बर्दाश्त होगा, एनएफएसए में अग्रिम भुगतान का नियमन होने के बावजूद कमीशन प्राप्त करने में कमीशन खोरी को कब तक बर्दाश्त किया जाएगा। हम लोग कब तक आश्वासन पर जिंदा रहेंगे। आदि विभिन्न मांगों को लेकर पीडीएस के दुकानदार हड़ताल की तैयारी में लग गए हैं। मौके पर कोषाध्यक्ष बालेश्वर ठाकुर, सदस्य राहुल कुमार गुप्ता, लिलधारी प्रसाद, प्रयाग नायक, लालु मांझी, कृष्णदेव प्रसाद, अनिल कुमार आजाद, रामेश्वर महतो, ललिता देवी, राजेश कुमार, वीरेंद्र कुमार रजक, विजय पासवान, छोटेलाल पासवान, मिथिलेश रविदास, नुनमुनि महतो, रामचंद्र यादव,अनूप कुमार, विजय कुमार, सुखदेव यादव, गुलाबचंद प्रसाद, जिबलाल प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, रोजन अली, शुबन खातून मौजूद थी।
विभिन्न मांगों को लेकर 1 जनवरी से हड़ताल पर रहेंगे बरकट्ठा के पीडीएस दुकानदार, डीलर संघ ने केंद्र सरकार पर दमनकारी नीति अपनाने का लगाया आरोप

On: December 27, 2023 8:21 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1174536
Total views : 3005114