Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सर्व ब्राह्मण महासभा की बैठक में प्रखंड समिति का गठन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा (चतरा)। रविवार को टंडवा प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत टाऊन हॉल में सर्व ब्राह्मण महासभा की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता संयोजक अक्षयवट पांडेय व संचालन सुमन भारतीय ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माल्यार्पण करने के उपरांत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और मौजूद सभी लोगों को अंगवस्त्र भेंट किया गया। वहीं आपसी एकजुटता की प्रतिबद्धता दुहराते हुवे सर्वसम्मति से प्रखंड समिति का गठन कर अध्यक्ष उपेन्द्र पांडेय, उपाध्यक्ष प्रमोद पांडेय, संजीव तिवारी, ब्रजकिशोर पांडेय, महासचिव प्रकाश पाठक, सचिव सुभन भारतीय, गोविंद पंडा, कोषाध्यक्ष धनंजय चौबे, मीडिया प्रभारी शशि पाठक, संरक्षक अक्षयवट पांडेय, ईश्वर दयाल पांडेय, गणेश मिश्र, विजय चौबे, गोविंद तिवारी, नीरज तिवारी, नंदकुमार पाठक, मिथिलेश पांडेय, विजय गिरि, अरविंद पांडेय, विकास पांडेय को बनाया गया। वहीं मौजूद दिव्यांग सोमेश की हौसलाफजाई करते हुवे ब्राह्मण समाज ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि विपरीत परिस्थितियों में दृढ़ इच्छाशक्ति के बदौलत दोनों सहोदर भाईयों जिनमें नेत्रहीन दिव्यांग सुदर्शन रक्षा विभाग तथा सोमेश एसएससी में सफलता प्राप्त की है। मौके पर युगल किशोर पांडेय, छेदी पांडेय, विकास चतुर्वेदी, कामेश्वर पांडेय, उदय पांडेय, धनंजय पांडेय, दिलीप पांडेय, साकेत पांडेय, कृष्णकांत, नित्यानंद समेत अन्य मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment