Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सिंघानी के 100 किसानों के बीच किया गया चना बीज किट का वितरण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगडा(चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिंघानी पंचायत भवन परिसर में शिविर लगाकर गुरुवार को एग्री स्मार्ट ग्राम सिंघानी के किसानों का रजिस्ट्रेशन के उपरांत 100 किसानों के बीच में चना किट का वितरण किया गया। कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा (चतरा) राज्य सहाय अनुदान मद से उपलब्ध चना बीज किट का वितरण मुखिया राधिका देवी के नेतृत्व में किया गया। किसानों को बीज के साथ आवश्यक दवा भी दिया गया। किसानों ने कहा कि चने की खेती कर हम सभी किसानों आत्मनिर्भर होंगे। इससे पूर्व भी कई गावों में किसानों के बीच में अन्य बीजों का वितरण किया गया है। इस मौके पर आईसी बीटीएम राजीव कुमार रमन, एटीएम शीला कुमारी, सीआरपी अविनाश कुमार, पंचायत समिति सदस्य मीना देवी, कृषक मित्र भीम दांगी, इस्माइल मियां, बबीता देवी, संगीता देवी, सुलेखा देवी, अनीता देवी, सुगिया देवी, जगन्नाथ राणा, सुमन कुमार आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment