सरिया में आयोजित दांगी कुशवाहा समाज के युवा सम्मेलन को सफल बनाने का लिया गया निर्णय] थाना प्रभारी के पहल से बिरहोर परिवारों को मिला गर्म वस्त्र

0
295

सरिया में आयोजित दांगी कुशवाहा समाज के युवा सम्मेलन को सफल बनाने का लिया गया निर्णय

न्यूज स्केल संवाददाता संतोष कुमार निराला
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के बटेश्वर शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को दांगी कुशवाहा समाज की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर दांगी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से समाज के जिलाध्यक्ष केदार प्रसाद, प्रदेश संयोजक देवचरण दांगी, सिमरिया प्रभारी राजू लाल वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष देवनारायण दांगी, प्रखंड सचिव संतोष निराला मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में प्रखंड से 25 लोग 21 सौ रुपया की रसीद कटवा कर आजीवन सदस्य बने। साथ ही प्रखंड में सक्रिय सदस्य के साथ सामान्य सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही 28 दिसंबर को गिरिडीह के सरिया में आयोजित दांगी कुशवाहा समाज के युवा सम्मेलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन में प्रखंड से अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने की अपील की गई। इस अवसर पर गिद्धौर पंचायत अध्यक्ष दशरथ दांगी को सर्वसमिति से मनोनीत किया गया। बैठक के पश्चात चूड़ा तिलकुट का सभी ने आनंद लिया। बैठक में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महावीर दांगी, लक्ष्मण दांगी, रवि प्रियदर्शी, सत्येंद्र कुमार दांगी, बहादुर दांगी, राजेश कुमार दांगी, संगीता देवी, मीडिया प्रभारी संजय दांगी, महादेव दांगी, मनोज कुमार वर्मा, बैजनाथ दांगी, चमारी प्रसाद दांगी, बंशी दांगी आदि उपस्थित थे।

थाना प्रभारी के पहल से बिरहोर परिवारों को मिला गर्म वस्त्र, बच्चों को पाठ पुस्तक

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के जपुआ में निवास करने वाले आदिम जनजाति बिरहोर परिवारों के बीच सामुदायिक पुलिसिंग के तहत गर्म वस्त्र, कंबल के साथ बच्चों के बीच पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया। गर्म वस्त्र व पाठ पुस्तक का वितरण थाना प्रभारी गुलाम सरवर एवं पुलिस अवर निरीक्षक रामदेव प्रसाद वर्मा द्वारा किया गया। मौके पर करीब तीन दर्जन बिरहोर परिवारों के बीच कंबल, गर्म वस्त्र का वितरण किया गया। वहीं करीब दो दर्जन बच्चों के बीच पाठ पुस्तक की सामग्री वितरण की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि ठंड को देखते हुए पुलिस प्रशासन के तत्वाधान में कंबल व पाठ पुस्तक का वितरण किया जा रहा है। बिरहोर परिवारों से गर्म वस्त्र का उपयोग करने साथ साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील भी किया। बच्चों को शिक्षा के प्रति भी जागरूक करते हुए अभिभावकों से पास के स्कूल में प्रत्येक दिन बच्चों को भेजने की अपील की। जबकि किसी भी तरह की समस्या होने पर थाना से संपर्क करने को कहा गया।

अवर निर्वाचन पदाधिकारी ने लिया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का जायजा

गिद्धौर (चतरा)। झारखंड सरकार के अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह मंगलवार को गिद्धौर प्रखंड कार्यालय पहुंचे। जहां मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की विस्तृत जानकारी लिया। जबकि प्रपत्र 6,7 व 8 की जानकारी लेते हुए बीएलओ द्वारा भरे गए कई प्रपत्र को बारीकी से जांच की। इस क्रम में त्रुटि पूर्ण प्रपत्र को जल्द दुरुस्त करने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया। जबकि पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा करते हुए कार्य में और तेजी लाने का निर्देश दिया। प्रखंड के बीएलओ द्वारा किए गए कार्य पर संतुष्टि जाहिर किया। मौके पर बीडीओ हरिनाथ महतो, निर्वाचन सेल के तरुण कुमार सहीत प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।