न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड के पेटादेरी गांव समेत अन्य गांव में बिजली विभाग के द्वारा रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध रूप से बिजली चोरी करने सहित बिजली बिल जमा नही करने वालों को चिन्हीत करते हुए कारवाई की गई। जिसमें अवैध रूप से चोरी कर बिजली जलाने वाले पेटादेरी गांव के 9 लोगों मुकेश भुईयां पिता स्व अर्जुन भुईयां, सकसदेव भुईयां पिता पंजाबी भुईयां, विजय भुईयां पिता जगदेव भुईयां, चंदर भुईयां पिता ललित भुईयां, बिनोद कुमार पिता नन्दकिशोर महतो, राजेश यादव पिता स्व. गुलाब यादव, नागेश्वर यादव पिता कारू यादव, अनिल कुमार पिता बलराम महतो, विकास कुमार पिता कृष्णा महतो के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकि दर्ज कराया गया। उक्त सभी 9 उपभोक्ताओं पर कुल 442563 रू बिजली बिल बकाया है। साथ ही सभी के उपर अबैध रूप से बिजली चोरी करने को लेकर कुल 69960 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। अभियान झारखंड विद्युत ऊर्जा निगम लिमिटेड एमडी के निर्देशानुसार विजय कुमार कनीय अभियंता मुख्य विद्युत आपूर्ति प्रशाखा इटखोरी, मनोज कुमार पांडेय सहायक कर्मी, कामेश्वर प्रसाद गुप्ता सहायक कर्मी एवं अंचल कर्मी के द्वारा चलाया गया।
अवैध बिजली चोरी कर जलाने वाले 9 लोगों पर प्राथमिकि दर्ज

By newsscale
On: December 17, 2023 7:44 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
















Total Users : 1182182
Total views : 3015477