न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेडियम में रविवार को चतरा संसदीय क्षेत्र के भावी प्रत्याशी व प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने मीनाक्षी नेत्रालय रांची के तत्वधान में निःशुल्क मेगा नेत्र जांच शिविर लगाया।जिसमें 762 मरीजों का उपचार किया गया और जरुरत के अनुसार निःशुल्क दवाई दी गई। इस दौरान राजनीतिक चर्चा के साथ अध्यात्मिक, मानव जीवन की सुरक्षा और वर्ष 2024 में आगमी लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के साथ सार्थक चर्चा किया गया। इस दौरान क्षेत्र के मयूरहंड, परोरीया, बेला, धनगावा, गमहरिया, नरचाही, देवसर, कुम्हारी, कदगावांकला, अलकड़ीहा, बांसडीह, सिंदवारी, दिग्ही, बेलखोरी, कनौदवा, बन्हा, चौरिया गांव से जांच के लिए पहुंचे लोगों ने डॉ. सिंह के इस मानव सेवा धर्म तथा कार्य व विचार की सराहना की। वहीं उनके सेवा से खुश लोगों के मन में विचार का प्रसार होने लगा की चतरा लोकसभा क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए ऐसे ही नेतृत्वकर्ता की आवश्यकता है। मौके पर थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, धनंजय कुमार सिंह, बुटन सिंह उर्फ आदित्य सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, संतोष कुमार सिन्हा, रणधीर कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक विनय कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह, रूपेश कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, सूर्यदेव सिंह, राजू राम आदि शामिल थे।
भावी सांसद प्रत्याशी डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने मयूरहंड में लगाया मेगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

By newsscale
On: December 17, 2023 7:42 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1174518
Total views : 3005084