Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मगध परियोजना में 66वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह का हुआ शुभारंभ

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मगध परियोजना में 66वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह का हुआ शुभारंभ

टंडवा(चतरा)। शुक्रवार को टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मगध संघमित्रा कोल परियोजना में 66वा वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2023 का आयोजन रांची, कोडरमा एवं चाईबासा क्षेत्र के महानिदेशक के तत्वावधान में किया गया। परियोजना पदाधिकरी एस. सत्यनारायणा द्वारा परियोजना कार्यालय परिसर में सुरक्षा ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। खनन गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में सुरक्षा संस्कृति का पालन करने के लिए सेफ्टी ऑफिसर एसएन प्रसाद द्वारा सभी को सुरक्षा शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर परियोजना पदाधिकरी ने संबोधित करते हुए कहा कि उत्सव का मूल उद्देश्य खदान श्रमिकों के साथ अधिकारियों के बीच सुरक्षा की संस्कृति को बढ़ावा देना तथा विभिन्न स्तरों पर सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देना और बिना दुघर्टना सुरक्षित उत्पादन करना है। खान प्रबंधक मोहम्मद अकरम ने कहा कि कोयला खदानों में हर साल वार्षिक खान सप्ताह मनाने का जो कार्यक्रम खान सुरक्षा महानिदेशालय के दिशा निर्देश पर किया जाता है वह सराहनीय है। सुरक्षा जीवन का मूल मंत्र है, इसे सभी लोगो को अपनाने की जरूरत है। सुरक्षा हमारे सभी खनन कार्यों का एक अभिन्न अंग होना चाहिए और इसे हमारी कार्य संस्कृति में व्यवस्थित दृष्टिकोण को शामिल करना होगा। सेफ्टी ऑफिसर, एसएन प्रसाद ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि कार्यक्रम 15 दिसंबर 2023 से 24 दिसंबर 2023 तक चलेगा। जिसमे प्रत्येक दिन परियोजना में विभिन्न प्रकार की सुरक्षा से संबन्धित कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। इस दौरान विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण करने दूसरे क्षेत्र की टीम हमारे क्षेत्र आएंगे तथा हमारे क्षेत्र की टीम दूसरे क्षेत्र में जाएगी। अलग-अलग दिन प्रत्येक परियोजना में धूम धाम से खान सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। इस विषेश अवसर पर परियोजना पदाधिकारी, खान प्रबंधक, सेफ्टी ऑफिसर सहित परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी, सभी विभागाध्यक्ष, ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि, परियोजना के विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment