अपग्रेड वेतनमान का लाभ शिक्षकों को मिले: शैलेंद्र
लोहरदगा। उत्क्रमित वेतनमान पर उच्च न्यायालय रांची के आदेश के बाद शिक्षकों ने राहत की सांस ली है। हाईकोर्ट का आदेश का लाभ शिक्षकों को मिल सके इसके लिएझारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपना प्रयास भी शुरू कर दिया है। इसी बावत संघ का एक प्रतिनिधिमंडल वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव से मिलकर हाईकोर्ट के निर्णय से संबंधित एक ज्ञापन सौंप कर इसे शीघ्र लागू करने की मांग की। विदित हो कि प्राथमिक शिक्षकों को उत्क्रमित वेतनमान देने का संकल्प 2013 में जारी हुआ था । किंतु तत्कालीन वित्त सचिव राजबाला वर्मा जी 2014 में फिटमेंट टेबल के कुछ बिंदुओं पर समीक्षा के नाम पर रैक लगा दी थीं। वर्ष 2019 में इसी फिटमेंट टेबल का लाभ सचिवालय कर्मियों को दे दिया गया । किंतु शिक्षकों पर रोक जारी रहा ।विवश होकर शिक्षक माननीय हाईकोर्ट में याचिका दायर किए थे जिसपर हाईकोर्ट का निर्णय शिक्षकों के पक्ष में आया है। प्रतिनिधि मंडल को माननीय मंत्री ने आश्वास्त किया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश में शिक्षकों को उत्क्रमित वेतनमान देने का पहल जल्द की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में संघ के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र सुमन, महासचिव प्रेम प्रसाद राणा एवं सचिव मुमताज अहमद शामिल थे।








