झारखण्ड/गुमला: घाघरा- प्रखंड के शिवराजपुर गांव में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को दिन के 1:30 बजे किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख सविता देवी ,बीडीओ दिनेश कुमार,थाना प्रभारी अमित चौधरी ,मुखिया विनोद उराव शामिल हुए कार्यक्रम में अबुआ आवास, पेंशन, शिक्षा विभाग ,स्वास्थ्य विभाग, कल्याण विभाग ,बाल विकास बिभाग, मनरेगा, वन विभाग, मत्स्य विभाग, सहित कई अन्य विभागों के स्टाल लगाए गए। जिसमें ग्रामीणों द्वारा आवश्यकता अनुसार अपने आवेदन को भरकर संबंधित स्टाल में कर्मियों को जमा किया। इस क्रम में सावित्रीबाई फुले योजना, पेंशन पीपीओ, कल्याण विभाग से साइकिल की राशि, जॉब कार्ड, सहित कई परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। साथ ही असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण हुआ। वही घाघरा पुलिस द्वारा भी स्टॉल लगाकर लोगों को साइबर ठगी नशापन डायन बिसाही जैसे कई मामलों को लेकर थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख सविता देवी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करना है आपलोग अधिक से अधिक फार्म जमा कर लाभ उठाएं। बीडीओ दिनेश कुमार ने कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम मैं जितने भी आवेदन प्राप्त हुए हैं सभी आवेदनों पर तत्वरित कार्रवाई करते हुए लोगों को सरकारी लाभ दिया जाएगा। इस मौके पर उपस्थित लोगों में बीपीओ बेबी कुमारी, सुपरवाइजर राजेश्वरी देवी, मुखिया विनोद उरांव ,,कृष्णा कुमार लोहरा, वार्ड सदस्य पूनम देवी उपेंद्र उरांव, निर्मल उराव, सेराज अंसारी, नसीम अंसारी, अशोक कुमार सतीश कुमार ,,सहित कई विभाग के पदाधिकारी कर्मी ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।
---Advertisement---


















Total Users : 1174346
Total views : 3004876