505 आवेदन का ऑन द स्पॉट किया गया निष्पादन
न्यूज स्केल संवाददाता
बरकट्ठा(हजारीबाग)। बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोनहराखुर्द में आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ रोशमा डुंगडुंग, सीओ श्रीकांत लाल मांझी, झामुमो नेता यासीन खान, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, मुखिया मुन्नी देवी, पंसस कालो खातून ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सबसे अधिक अबुआ आवास योजना के लिए 217 आवेदन, सर्वजन पेंशन योजना के 7, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के 40, राशन कार्ड में संसोधन के 26, मुख्यमंत्री पशुधन योजना के 9, गुरू जी क्रेडिट कार्ड के 4 आवेदन प्राप्त हुआ. जबकी जाति प्रमाण पत्र 10, आय प्रमाण पत्र 5, लगान रसीद 10, आयुष्मान कार्ड 10, मनरेगा जॉबकार्ड 5, मृत्यु प्रमाणपत्र एक, आधार पंजीकरण एक, आधार कार्ड में संसोधन एक लोग का किया गया। मौके पर साईकिल के लिए डीबीटी 109, एसएचजी क्लस्टर सदस्यो के बीच आईडी कार्ड के 125, जरूरत मंद 168 लोगों को कंबल तथा 60 कार्डधारकों के बीच धोती, साडी, लुंगी का वितरण किया गया.।सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कुल 808 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 505 का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया जबकी 303 प्रोग्रेस में है। इस अवसर पर प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष कुदूस अंसारी, पंसस रिजवाना खातून, बीरेन्द्र शर्मा, सराज अंसारी, डॉ जसीम अख्तर, बीपीओ श्यामनाथ वर्मा, अनिमेश सिंह, मुकेश कुमार, संतोष कुमार, अर्जुन रविदास समेत अन्य लोग उपस्थित थे।



















Total Users : 1174278
Total views : 3004789