Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गैड़ा में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन, कुल 834 आवेदन प्राप्त, 334 का ऑन स्पॉट किया गया निष्पादन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
बरकट्ठा(हजारीबाग)ः बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत गैड़ा में आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ रोशमा डुंगडुंग, सीओ श्रीकांत लाल मांझी, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, मुखिया सुमन देवी व पंसस सोनिया देवी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में सबसे अधिक अबुआ आवास योजना के लिए 289 आवेदन, सर्वजन पेंशन योजना के 34, गुरू जी क्रेडिट कार्ड के 4, बिरसा सिचाई कुप के एक, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के 13, केसीसी के 2, मुख्यमंत्री पशुधन योजना के 10, जन्म प्रमाणपत्र एक, मृत्यु प्रमाणपत्र एक आवेदन प्राप्त हुआ। जबकी जाति प्रमाण पत्र 15, आय प्रमाण पत्र 5, लगान रसीद 12, मनरेगा जॉबकार्ड 14, बिजली समस्या के एक, राशन कार्ड में संसोधन 15 लोगों का किया गया। मौके पर साईकिल के लिए डीबीटी 52, जरूरत मंद 168 लोगों में 40 को कंबल, एसएचजी क्लस्टर सदस्यो के बीच कार्ड 130 तथा 65 कार्डधारकों के बीच धोती, साडी, लुंगी का वितरण किया गया। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कुल 834 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 334 का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया जबकी 500 प्रोग्रेस में है। इस अवसर पर उपमुखिया चंद्रदीप पांडेय, श्यामा साव, एमओ मिंटू रजक, डॉ निशात बेक, बीपीओ श्यामनाथ वर्मा, इम्तियाज अंसारी, मुकेश कुमार, संतोष कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment