Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बरकट्ठा मुखिया प्रमिला देवी ने निजी खर्च से किया अलाव की व्यवस्था, राहगीरों को मिली राहत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कोहरे के आगोश व कड़ाके की ठंड के चपेट में बरकट्ठा: पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव

न्यूज स्केल संवाददात
बरकट्ठा(हजारीबाग): बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को दूसरे दिन भी लगातार घना कोहरा तथा कड़ाके की ठंड रही।वहीं बुधवार की सुबह से क्षेत्र में रिमझिम बारिश रही। विदित हो कि कोहरे के चलते गाड़ियों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा रहा। साथ ही दोपहर तक गाड़ियों के हेडलाइट जला कर चलती दिखाई दी। वहीं हाड़ कंपाने वाली ठंड के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। लोग अलाव व गर्म कपड़े के साथ जगह-जगह पर दिखाई दिए। जरूरी काम को लेकर ही लोग घरों से निकल रहे थे अन्यथा रजाइयों में दुबके पड़े रहे। सड़के वीरान पड़ी रही। कंपकपाती ठंड को देखते हुए लोगों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से अलाव व्यवस्था करने की मांग की है ताकि राहगीरों एवं ग्रामीणों को सुविधा हो। ठंड को देखते हुए स्थानीय मुखिया प्रमिला देवी के द्वारा अपने निजी खर्चे से बरकट्ठा चौक व अन्य स्थानों पर राहगीरों व आसपास के लोगों के लिए अलाव की व्यवस्था की गई। वहीं पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव ने बताया कि बरकट्ठा क्षेत्र कोहरे की आगोश और कड़ाके की ठंड के चपेट में है। इसलिए प्रशासन को यथाशीघ्र जगह-जगह पर अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment