Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पदाधिकारियों को दिया गया पीएसई, डीएसई से संबंधित प्रशिक्षण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पदाधिकारियों को दिया गया पीएसई, डीएसई से संबंधित प्रशिक्षण

चतरा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार कौशल विकास सह प्रशिक्षण केन्द्र डीएमएफटी में विभाग से प्राप्त जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर के द्वारा पॉवर ऑफ़ प्रेजेंटेशन प्वाइंट के माध्यम से पीएसई (फोटो सिमिलर इंट्रीज), डीएसई (डेमोग्राफिकल सिमिलर इंट्रीज) से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बताया कि आयोग के सभी निर्देशों का अनुपालन करते हुए विहित प्रक्रिया के तहत पीएसई, डीएसई शीघ्र हटाने की कार्रवाई की जाय। साथ ही मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 में अबतक प्राप्त दावा एवं आपत्ति लक्ष्य के अनुरूप नहीं है एवं बचे हुए शेष दिनों में पूर्ण करा लिया जाय। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर कुमार दास, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, सभी बीएलओ, सुपरवाईजर एवं कम्पयूटर ऑपरेटर आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment