Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कला समीक्षक, लेखक मनोज कपरदार को मिला 2023 का स्पेनिन साहित्य गौरव सम्मान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
रांची। कला समीक्षक, लेखक मनोज कुमार कपरदार को वर्ष 2023 का प्रतिष्ठित स्पेनिन सहित्य गौरव सम्मान शनिवार को प्रदान किया गया। यह सम्मान रांची की प्रतिष्ठित संस्था स्पेनिन द्वारा उर्सूलाईन कॉन्वेन्ट इंटर कॉलेज, रांची के सभागार में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने किया। मुख्य अतिथि सिस्टर डॉ. मेरी ग्रेस और साहित्यकार डॉ. माया प्रसाद ने यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पीके झा, मुख्य वक्ता डॉ. कमल बोस, संयोजक डॉ. कुमार संजय और उप संयोजक अभिषेक अब्र उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिल्पी सहाय, संजना भट्टाचार्य और निर्मला मुंडा ने की। इस अवसर पर उर्सूलाईन कॉन्वेन्ट इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मंगलाचरण की। रंगारंग कार्यक्रम के तहत कॉलेज की छात्राओं ने महाराष्ट्र लोक नृत्य और राजस्थानी नृत्य भी किया। इस अवसर पर डॉ. सिद्धनाथ कुमार के साहित्यिक अवदान पर भी विशेष चर्चा हुई। धन्यवाद ज्ञापन शेफालिका सिन्हा ने की। झारखंड की कला परंपरा के संरक्षण के ऊपर लेखनी के लिये इनका चयन किया गया था। मनोज कुमार कपरदार झारखंड के कलाकारों और कलाकृतियों पर निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं। इनके लेखन से झारखंड की कला को एक राष्ट्रीय पहचान मिली है। इसी वर्ष इनकी एक पुस्तक झारखंड की आदिवासी कला परंपरा प्रकाशित हुई है। श्री कपरदार आदिवासी कला परंपराओं को रेखांकित कर उन्हें जीवित रखने के उपक्रम में लगे हैं। यह सम्मान 2006 से लगातार देश के ख्याति प्राप्त साहित्यकारों को दिया जाता है। यह संस्था उत्कृष्ट रचनाकर्म के आधार पर यह सम्मान हर वर्ष देती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment