Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Chatra: स्वामी सहजानंद सरस्वती की मनाई गई जयंती, विभिन्न प्रखंडो से पहुंचे ब्रह्मऋषि समाज के लोग

On: February 18, 2023 11:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

स्वामी सहजानंद सरस्वती की मनाई गई जयंती, विभिन्न प्रखंडो से पहुंचे ब्रह्मऋषि समाज के लोग

चतरा। स्वामी सहजानंद सरस्वती विकास मंच द्वारा सदर प्रखंड के हफूवा में स्वामी सहजानंद की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष आदित्य सिंह व संचालन रामपदारथ सिंह ने किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडो से पहुंचे ब्रह्मऋषि समाज के लोगों ने सर्व प्रथम स्वामी सहजानंद सरस्वती जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलीत किया। स्वामी सहजानंद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए रामपदारथ सिंह ने कहा कि स्वामी जी एक राष्ट्रभक्त व स्वतंत्रता सेनानी थे और किसान आंदोलन का शुभारंभ किया था। आज हमें स्वामी जी के आदर्शों को अपनाने की जरूरत है। किसान आंदोलन के प्रणेता व समाजवाद के संवाहक तो रहे ही जमींदारी उन्मूलन के लिए किए गए प्रयास को भुलाया नहीं जा सकता। जिला महासचिव अरविंद सिंह ने कहा कि शिक्षित समाज से ही विकसित देश की कल्पना की जा सकती है। समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कुछ महत्वपूर्व निर्णय लेने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने सभी से चतरा जिला मुख्यालय में बन रहे ब्रह्मऋषि अतिथिशाला निर्माण में बढ़चढ़कर मदद करने का आग्रह किया। मौके पर अरुण सिंह, सहेंद्र सिंह, श्यामनंदन सिंह, रतन सिंह, आलोक रंजन, प्रो0 गोकुल नारयण दास, राजकुमार सिंह, शंकर दयाल सिंह, मदन सिंह, संदीप सिंह, बरुण सिंह, विष्णु सिंह, अवध सिंह, कुमार अभिषेक, श्याम  सिंह, दीपक सिंह, मृत्युंजय सिंह, सत्येंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। आदित्य सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम की समाप्ति की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गुरु-शिष्य संबंध को कलंकित करने का आरोप, शिक्षक पर गंभीर कार्रवाई की तैयारी

बड़ा हादसा: स्टीमर पलटने से 10 की मौत, कई लापता, राहत-बचाव में जुटी टीमें

पारिवारिक विवाद ने ली तीन जिंदगियां

बरटा गांव में नौ दिवसीय दुर्गा यज्ञ की तैयारी पूरी

रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा

बुनियादी सुविधाओं से वंचित गांव, ग्रामीणों में आक्रोश, बिजली, सड़क, पानी तक नहीं-विकास पर उठे सवाल

एनसीसी फायरिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, 24 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

शिक्षक ने रचा इतिहास, तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज

पंचायत भवन परिसर में महुआ रखने से आवागमन बाधित

युवती से दुष्कर्म का प्रयास विफल, आरोपी गिरफ्तार

एसपी ने किया थाना व संस्थानों का औचक निरीक्षण

भंडरा: बीडीओ ने की विभागवार समीक्षा, खराब हैंडपंपों को दुरुस्त करने और समय पर खाद्यान्न वितरण का सख्त निर्देश

Leave a Comment