Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एसीबी टीम ने पंचायत सचिव व प्रखंड समन्वयक को घूस लेते रंगे हाथ कीया गिरफ्तार, अबतक एक दर्जन एसीबी ले हत्थे चढ़ चुके हैं

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एसीबी टीम ने पंचायत सचिव व प्रखंड समन्वयक को घूस लेते रंगे हाथ कीया गिरफ्तार, अबतक एक दर्जन एसीबी ले हत्थे चढ़ चुके हैं

गिद्धौर(चतरा)। घूसखोरी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ऐसीबी) की एक टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गिद्धौर प्रखंड कार्यालय से पहरा, बारियातु व द्वारी के पंचायत सचिव कमलेश कुमार वर्मा व 15वें वित्त के प्रखंड समन्वयक सीताराम रजक को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।एसीबी के डीएसपी विमलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में हजारीबाग एसीबी टीम गिद्धौर पहुंच कर यह कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने पंचायत सचिव कमलेश कुमार वर्मा को पांच हजार रुपये व प्रखंड समन्वयक सीताराम रजक को दो हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को एसीबी टीम अपने साथ हजारीबाग ले गए। दोनों कर्मियों द्वारा 15वें वित्त आयोग की योजना के तहत रेनवाटर, हार्वेस्टिंग, शोकपिट के निर्मित योजनाओं के नाम पर घुस की मांग की गई थी। जिसे लेकर गिद्धौर प्रखंड के पहरा गांव निवासी सूरज साव ने एसीबी हजारीबाग से इसकी शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम मामले का सत्यापन करने के बाद सत्यापन में घुस मांगे जाने की बात सही पाई। जिसके बाद एसीबी टीम ने कार्यवाई करते हुए दोनों प्रखंड कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से प्रखंड कर्मियों व अंचल कर्मियों में हड़कंप मच गया है। मालूम हो की गिद्धौर प्रखंड कार्यालय के संचालन में एसीबी की यह पहली करवाई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment