झारखण्ड/गुमला- 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले बूथ सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को वीर कुंवर सिंह भवन में भाजपा की बैठक जिला अध्यक्ष अनूपचंद अधिकारी के अध्यक्षता में संपन्न हुई-जिसमें मुख्य तौर से प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार सिंह उपस्थित थे।बैठक में मुख्य अतिथि अमित कुमार सिंह ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मंडल प्रवासियों की घोषणा की। जिसमें गुमला नगर से मिसिर कुजूर, ग्रामीण मंडल- विजय मिश्रा,मुरकुंडा मंडल- मुनेश्वर साहु, घाघरा मंडल- विनय लाल,आदर मंडल- सविंद्र सिंह सिसई मंडल- शिव शंकर उरांव,पूसो मंडल- सत्यनारायण पटेल,भरनो मंडल सागर उरांव,पालकोट मंडल- अनूप चंद्र अधिकारी, बसिया मंडल- दिनेश उरांव,कामडारा मंडल -भैरव सिंह खेरवार, रायडीह मंडल- भिखारी भगत ,बिशनपुर मंडल- शिवप्रसाद साहू, चैनपुर मंडल- कमलेश उरांव, डुमरी मंडल-जगनारायण सिंह,टोटो मंडल अशोक उराव को मेरा बूथ सबसे मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई।
* बूथ सशक्तिकरण अभियान बूथ विजय अभियान 2024 के नाम से जाना जाएगा-प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार सिंह!
इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार सिंह ने कहा बूथों का सशक्त करने के लिए 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशेष अभियान पार्टी द्वारा चलाया जा रहा है,जो बूथ विजय अभियान 2024 के नाम से जाना जाएगा उन्होंने कहा प्रदेश नेतृत्व ने मंडल प्रभारियों को मंडलों में किए गए बूथों व शक्ति केंद्र की संरचना को पुनरीक्षित करते हुए प्रदेश को रिपोर्ट भेजने की जवाब देही सुनिश्चित किया गया है ।
उन्होंने कहा इसके लिए मंडल प्रवासियों को मंडलों में प्रवास कर सौंप गए दायित्व का निर्माण करना हर हाल में अति आवश्यक है ।इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर उरांव, भिखारी भगत, प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू,भूपन साहू, सविंद्र सिंह,विनोद कुमार, निर्मल गोयल,यशवंत सिंह,सत्यनारायण पटेल,मिशीर कुजूर, दामोदर कसेरा, जगनारायण सिंह राधेश्याम कुशवाहा, बालकेश्वर सिंह ,लालमोहन साहू, सनोज वर्मा गोपाल केसरी लक्ष्मीकांत यादव सुमित महली,खुशमन नायक,भैरव सिंह खेरवार,आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।