बीस घंटे बाद बाढ़ में बहे अधेड़ का नदी से मिला शव
मयूरहंड(चतरा)। जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र अंतर्गत करकरा नदी में गुरुवार को नहाने के दौरान अचानक आए बाढ में बहे मखरौल निवासी शम्भू राम का शव 20 घंटे बाद नदी से निकला गया। ज्ञात हो कि गुरुवार को नित्य दिन की भांती मृतक नदी में बने चेक डैम में नहाने गया हुआ था और नहा रहा था तभी नदी में बाढ आ गई और वह डुब गया था। वहीं नदी में अधिक पानी होने के कारण शव को नदी से बाहर निकालना ग्रामीणो व पुलिस के लिए चुनौती बन गया था। पर शुक्रवार सुबह नदी में पानी कम होने पर गोरीया के ग्रामीण युवाओं ने हिम्मत का परिचय दिया और कडी मशक्कत के बाद नदी से मृतक का फंसे शव को बाहर निकाला। उसके बाद शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी व बेटा पतोहू को छोड असमय चला गया जिससे परिवार पर दुख का पहाड टुट गया है।