Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

खेलो झारखंड के तहत प्रखंड स्तरीय खेलकूद का आयोजन, जिला स्तरीय खेल के लिए खिलाड़ियों का किया जाएगा चयन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

खेलो झारखंड के तहत प्रखंड स्तरीय खेलकूद का आयोजन, जिला स्तरीय खेल के लिए खिलाड़ियों का किया जाएगा चयन

प्रतापपुर (चतरा)। खेलो झारखंड के तहत प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली यादव, प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार दुबे, बीपीओ अजय कुमार, समाजसेवी भोला प्रसाद, बीआरपी सुचिता पांडेय, सीआरपी नेहाल अख्तर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में प्रखंड के सभी मध्य विद्यालय में अध्यनरत 6 से 8 व कस्तूरबा आवासीय विद्यालय तथा प्रखंड के सभी उत्क्रमित उच्च विद्यालय एवं प्लस टू उच्च विद्यालय के 9 से 12 के बच्चे व बच्चियां शामिल हुई। इनके बीच 100 मी, 200 मी, 400 मीटर एवं 800 मीटर की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेक, भाला फेंक, कबड्डी प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को के जो चुने गए उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। खेलो झारखंड के तहत बच्चों के बीच खेल की प्रतियोगिता बीपीओ अजय कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आए हुए बच्चों के लिए पेयजल एवं नाश्ता की भी व्यवस्था की गई थी। प्रतियोगिता संपन्न कराने में सुशान्त कुमार, गुड़िया कुमारी, धनञ्जय शर्मा, धीरज कुमार, छत्तीश प्रसाद, नीलम कुमारी, रूबी कुमारी सिंहा, सुषमा सिंह, आरती कुमारी, धर्मेन्द्र कुशवाह, राजकुमार शुक्ल, विश्वजीत कुमार सिंह, अशोक प्रसाद, सवीहा खातून, शिव पूजन महतो, कुजेश्वर यादव, प्रदीप कुमार आदि ने महत्सत्वपूर्ण सहयोग किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment