Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने किया निरीक्षण, बक्सा डैम में की बोटिंग, पर्यटन स्थलों पर साफ-सफाई के निर्देश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पर्यटक सुविधाओं की समीक्षा और प्रस्तावित विकास कार्यों की ली जानकारी; मां भद्रकाली मंदिर में संध्या आरती में हुए शामिल

इटखोरी (चतरा)। जिले में पर्यटन स्थलों के विकास और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार की शाम उपायुक्त रवि आनंद ने इटखोरी प्रखंड क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान वे बक्सा डैम पहुंचे और पर्यटकों के लिए वर्तमान में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। साथ ही भविष्य में पर्यटकों की सुविधा के लिए बहाल की जाने वाली प्रस्तावित सुविधाओं और विकास कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बक्सा डैम में बोटिंग भी की और पर्यटन स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बक्सा डैम सहित जिले के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पर्यटकों की सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षित वातावरण को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर बनाने तथा पर्यटन स्थलों के नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही उपलब्ध सुविधाओं के बेहतर संचालन और प्रस्तावित सुविधाओं को विकसित करने की दिशा में आवश्यक पहल करने का निर्देश भी दिया।

इसके बाद उपायुक्त इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने संध्या आरती में शामिल होकर माता के दर्शन किए।

इस अवसर पर इटखोरी के प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बांकीरा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment