Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

एक साल से टूटे पोल और जमीन पर पड़ा बिजली तार, हादसे का खतरा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

ग्रामीणों में विभाग की लापरवाही पर आक्रोश; शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं, जिला प्रशासन से गुहार की चेतावनी

पत्थलगड़ा (चतरा)। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिंघानी पंचायत के सिंघानी गांव स्थित ललकी माटी के ओबरा टोला में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। ग्रामीणों के अनुसार करीब एक वर्ष पहले एक बड़े वाहन ने दो बिजली पोल क्षतिग्रस्त कर दिए थे, जिससे दोनों पोल टूटकर जमीन पर गिर गए।

पोल गिरने के बाद से बिजली का कवर तार भी जमीन पर पड़ा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि एक साल बीत जाने के बाद भी विभाग ने न तो टूटे पोल को हटाया और न ही तार को ठीक किया। विभाग की इस लापरवाही से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

ग्रामीणों के मुताबिक जमीन पर पड़े तार और टूटे पोल के बीच से रोजाना बच्चे, महिलाएं और राहगीर गुजरते हैं। रात के अंधेरे में तार दिखाई नहीं देता, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उनका कहना है कि इसकी शिकायत कई बार विभाग से की गई, लेकिन विभाग मौन बना हुआ है।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द टूटे पोल को हटाकर नया पोल लगाने और तार को दुरुस्त करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे इसकी शिकायत जिला प्रशासन से करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment