गुप्त सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई; क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान जारी रहने की बात
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना कांड संख्या 54/2026 (एनडीपीएस एक्ट) के प्राथमिकी अभियुक्त प्रिंस कुमार यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त ग्राम दारियातु, थाना गिद्धौर, जिला चतरा निवासी नेमन यादव का पुत्र है।
गिद्धौर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इसके बाद सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने बताया कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि एनडीपीएस से जुड़े अन्य मामलों में भी पुलिस जांच कर रही है।



















Total Users : 1285032
Total views : 3161856