Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

1 दिसंबर से चतरा में झामुमो का अनिश्चितकालीन आंदोलन, प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया नौ सूत्री ज्ञापन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

1 दिसंबर से झामुमो का अनिश्चितकालीन आंदोलन, प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा नौ सूत्री ज्ञापन

 

टंडवा (चतरा) प्रखंड क्षेत्र में ग्रामीण सड़क से कोयला व राख की अनियमिततापूर्ण ढुलाई को लेकर झामुमो ने 1 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर कमर कस ली है। इस बावत झामुमो जिला अध्यक्ष निलेश ज्ञासेन उर्फ सोनू सिन्हा के नेतृत्व में शनिवार को उपायुक्त समेत जिले के अन्य वरीय प्रशासनिक अधिकारियों को नौ सूत्री विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया है।

पिछले दिनों 27 अक्टूबर को दिये गये मांग-पत्र का उल्लेख करते हुवे कहा गया है कि ग्रामीण सड़क में भीषण जाम, कोयले व फ्लाई ऐश से भारी प्रदूषण एवं जन स्वास्थ्य व सुरक्षा मामले में प्रशासनिक दिशा-निर्देशों की हो रही अवहेलना से आमजनों में भारी संकट उत्पन्न हो गया है, जिसे समुचित सुधार हुवे बगैर आंदोलन को अब कतई नहीं टाला जा सकता। ऐसी स्थिति में सीसीएल के आम्रपाली परियोजना समेत हजारीबाग जिले से चंद्रगुप्त, चट्टी बारियातु, केरेडारी व परियोजनाओं से उत्पादित कोयले की आम सड़क से ढुलाई बाधित होने की चेतावनी दी गई है।

दावा किया जा रहा है कि आंदोलन से एनटीपीसी परियोजना में कोयले की विशेष रूप से आपूर्ति प्रभावित होगी। आमजनों में आंदोलन को लेकर उम्मीद दिखाई दे रही है। झामुमो कोषाध्यक्ष नितेश अंबानी ने बताया कि आंदोलन को लेकर धरातल पर व्यापक तैयारी शुरू हो गई है।आमजनों के बहु-प्रतीक्षित समरुप मुआवजा नीति को आंदोलन के केंद्र में रखा गया है जिसे लागू करने के लिये प्रशासन व प्रबंधन को हर हाल में विवश होना हीं पड़ेगा।

इस मौके पर झामुमो के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। पत्र की प्रतिलिपि एसपी चतरा, एसडीपीओ टंडवा, एसडीओ सिमरिया, थाना प्रभारी टंडवा,जीएम आम्रपाली- चंद्रगुप्त, एचओपी एनटीपीसी टंडवा एवं चट्टी- बारियातु हजारीबाग समेत संबंधित परियोजना प्रमुख को दी गई है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चेकिंग के दौरान बालू लदा ट्रेलर जब्त, चालक ने दिखाया दूसरे वाहन का चालान और कांटा स्लिप

अनियंत्रित कोयला वाहन की चपेट में आने से दिहाड़ी मजदूर की मौत, आक्रोशित लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल हुए भावी जिप प्रत्याशी, दिवंगत शकुंतला देवी को दी श्रद्धांजलि

थाना गेट के पास चेकिंग में 6 किलो 158 ग्राम अफीम के साथ महिला और पुरुष गिरफ्तार

एसआईआर-2026 की समीक्षा को लेकर उपायुक्त की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने में सहयोग की अपील

51 नवनियुक्त सहायक आचार्यों को उपायुक्त ने दिया नियुक्ति पत्र, झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े में हुआ समारोह

Leave a Comment