Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

एसआईआर-2026 की समीक्षा को लेकर उपायुक्त की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने में सहयोग की अपील

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

22 दिसंबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन; बीएलए-1 से बीएलओ को घर-घर भ्रमण में मदद करने और फॉर्म-6 भरवाने का आग्रह

चतरा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर), 2026 के सफल संचालन और अद्यतन प्रगति की समीक्षा को लेकर 28 नवंबर 2026 को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपायुक्त ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर-2026 के तहत संचालित पुनरीक्षण कार्यों और संशोधित समय-सीमा की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि एएसडीडी सूची में चिह्नित होने के कारण जिन मतदाताओं के नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करने का अवसर दिया जाएगा। इसके जरिए पात्र मतदाता अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करा सकते हैं।

बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के 17 नवंबर 2026 को जारी निर्देश के अनुसार एसआईआर-2026 के विभिन्न कार्यों के लिए संशोधित समय-सीमा तय की गई है। इसके तहत:

  • गणना प्रपत्रों (Enumeration Forms) का जनरेशन और प्रिंटिंग: 18 नवंबर 2026 तक
  • प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण: 18 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक
  • गणना प्रपत्रों का निष्पादन: 10 दिसंबर 2026 तक
  • नोटिस फेज और दावा-आपत्ति का निष्पादन: 15 दिसंबर 2026 तक
  • अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 22 दिसंबर 2026

उपायुक्त ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और बीएलए-1 से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने स्तर पर संबंधित बीएलए-2 के साथ समन्वय स्थापित कर बीएलओ को घर-घर भ्रमण के दौरान आवश्यक सहयोग दें। उन्होंने विशेष रूप से पात्र नागरिकों का फॉर्म-6 भरवाने में मदद की अपील की, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण करते समय उसकी शुद्धता और पारदर्शिता बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल हो और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम दर्ज न हो।

बैठक के अंत में उपायुक्त रवि आनंद ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से एसआईआर-2026 के सफल क्रियान्वयन में सक्रिय सहभागिता निभाने और निर्वाचन कार्य से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपेक्षित सहयोग देने की अपील की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment