Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

जंगल में अवैध अफीम की खेती की तैयारी, पुलिस ने जब्त किया ट्रैक्टर और 500 ग्राम पोस्ता बीज

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

SDPO ने किया खुलासा; एक एकड़ वन भूमि पर की जा रही थी जोताई, आरोपी राजेश गंझू फरार; वाहन और जेसीबी मालिकों को दी सख्त चेतावनी

सिमरिया (चतरा) | चतरा जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत नोसोदाग जंगल में अवैध अफीम की खेती की तैयारी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके से जोताई में लगे एक ट्रैक्टर को जब्त करते हुए 500 ग्राम पोस्ता बीज बरामद किया है।

SDPO ने दी जानकारी
शुक्रवार को सिमरिया स्थित कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) नागरगोजे शुभम ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि नोसोदाग जंगल में पसांगम निवासी राजेश गंझू के द्वारा वन भूमि पर ट्रैक्टर से अफीम की खेती के लिए जोताई कराई जा रही है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए एक विशेष छापेमारी दल गठित किया गया।

एक एकड़ वन भूमि पर हो रही थी जोताई
छापेमारी दल में लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक वर्षा किस्कू, वनरक्षक अजय कुमार नायक और रवि नायक शामिल थे। टीम ने जंगल में पहुंचकर देखा कि करीब एक एकड़ वन भूमि पर अवैध अफीम की खेती के उद्देश्य से जोताई और पोस्ता की बुवाई की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर और 500 ग्राम पोस्ता बीज जब्त कर लिया। हालांकि, पुलिस को आते देख आरोपी मौके से फरार हो गए।

वाहन मालिकों को सख्त चेतावनी
एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में लावालौंग थाना कांड संख्या 88/2026 दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने क्षेत्र के ट्रैक्टर मालिकों एवं जेसीबी संचालकों को सख्त चेतावनी दी है कि वे अपने वाहनों या मशीनरी का इस्तेमाल अवैध अफीम की खेती में न होने दें। यदि कोई व्यक्ति ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाया गया, तो उसका वाहन जब्त करने के साथ-साथ वाहन मालिक और चालक के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment