Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

कैंसर से जूझ रही कुंती देवी का निधन, गांव में छाया मातम

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

45 वर्षीय कुंती देवी के निधन से शोक की लहर; मिलनसार स्वभाव की थीं, शोक में गांव में नहीं जले चूल्हे, जनप्रतिनिधियों ने जताया दुख

गिद्धौर (चतरा) | चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बारीसाखी-मायाडिह गांव में गुरुवार की सुबह शोक की लहर दौड़ गई। गांव निवासी नागेश्वर दांगी की पत्नी कुंती देवी (45) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

कैंसर से थीं पीड़ित
परिजनों के अनुसार, कुंती देवी पिछले काफी समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। परिवार लगातार उनका इलाज करा रहा था। बीमारी के बावजूद वे हौसला नहीं हारीं, लेकिन गुरुवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।

गांव में छाया मातम
उनके निधन की खबर फैलते ही गांव में मातम छा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि कुंती देवी स्वभाव से बेहद सरल और मिलनसार थीं। वे हमेशा दूसरों के सुख-दुख में काम आती थीं। उनके निधन के गम में पूरे गांव में शोक का माहौल है, यहां तक कि शोक के कारण गांव में किसी के घर में चूल्हा तक नहीं जला।

जताया गहरा शोक
गांव के गणमान्य लोगों, पंचायत प्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने कुंती देवी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment