कृषक मित्र प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव की अध्यक्षता में आयोजन; वैज्ञानिक तरीके से खेती और कृषि संबंधी सावधानियां अपनाने की सीख
कुंदा (चतरा)। कुंदा में प्रखंड स्तरीय रबी कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कृषक मित्र प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव ने की।
कार्यशाला में किसानों को रबी फसलों की बेहतर पैदावार के लिए उन्नत खेती के तरीके, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, खाद का संतुलित उपयोग और फसलों की देखभाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें वैज्ञानिक तरीके से खेती करने और कृषि संबंधी सावधानियों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
मौके पर बीटीएम शेखर कुमार, बीओ शिवमंगल कुमार, कृषक मित्र संतोष यादव, विजय गंझू, दिलीप यादव, दिलेश्वर भोक्ता, घनश्याम यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।


















Total Users : 1272613
Total views : 3142564