Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

अवैध बालू ढुलाई पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बालू लदे 2 ट्रैक्टर जब्त

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप

मयूरहंड (चतरा) | चतरा जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र में अवैध बालू के परिवहन के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार की रात पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू से लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
थाना प्रभारी राहुल दुबे ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ ट्रैक्टरों में बालू लेकर अवैध ढुलाई की जा रही है। सूचना की सत्यता की पुष्टि के बाद पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई।

नहर के पास से जब्त हुए ट्रैक्टर
पुलिस टीम ने अंजनवा जलाशय के नहर के समीप घेराबंदी करते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया। जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टर सोकी और ढेबादेरी की ओर से बालू भरकर महेशा की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया।

आगे की होगी कानूनी कार्रवाई
थाना प्रभारी ने बताया कि जब्त ट्रैक्टरों के संबंध में सभी आवश्यक औपचारिकताएं और प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। मामले में वरीय अधिकारियों के आदेशानुसार आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध बालू कारोबारियों में खलबली मच गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment