Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण वल्लभ आश्रम में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल ने की। बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 26 नवंबर को राज्य के राजधानी में विशाल संविधान रक्षा मार्च का आयोजन को सर्वसम्मति से अमली जामा पहनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सह जिला के प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद में राजधानी में होने वाली संविधान रक्षा मार्च में हजारीबाग से भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि भाजपा की सरकार में खुलेआम वोट की चोरी हो रही है और बीजेपी वाले लोकतंत्र को ताख पर रखकर संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जो देश के लिए गंभीर चिंता का विषय है। प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रायोजित चौपाल कार्यक्रम को युद्ध स्तर पर मंडल तथा पंचायत स्तर पर स्तर पर चलाने की अपील की। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल कुमारी ने की। उपाध्यक्ष मौके पर पूर्व सदर विधानसभा पर प्रत्याशी मुन्ना सिंह बरही विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अरुण साहू प्रदेश सचिव नवीन कुमार, रेणु कुशवाहा पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार यादव, आबिद अंसारी वरीय उपाध्यक्ष शारदा रंजन दुबे जिला मीडिया विभाग के अध्यक्ष सह जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष निसार खान, डॉक्टर निजामुद्दीन, मकसूद आलम, बाबर अंसारी, सलीम राजा, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद जिला प्रवक्ता मनोज नारायण भगत वरिष्ठ कांग्रेसी वीरेंद्र कुमार सिंह, अजय गुप्ता महासचिव दिलीप कुमार रवि, रघु जयसवाल, जावेद इकबाल, रविंद्र गुप्ता, विजय कुमार सिंह, अभिषेक राज कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्षों में नरसिंह प्रजापति नौशाद आलम, गोवर्धन गंझु, अजीत सिंह, सदरुल होदा, रंजीत यादव, कृष्ण किशोर प्रसाद, अनिल कुमार भुइया, मुस्ताक अंसारी, निसार अहमद भोला, मोहम्मद वारिस, अरुण कुमार सिन्हा, दानिश अहमद, माशूक राजा, मौलाना मुनाजिर, वसीम सर, अजमत मल्लिक, अमित सिंह, मोहम्मद जुनैद,एन ए चौधरी, मुंगेश्वर प्रसाद चौधरी के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment