Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

छठ व्रतियों को बड़ी राहत: हजारीबाग में 70 लाख का फल बाजार, लागत मूल्य पर मिल रहे पूजा के फल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मुनाफा नहीं, सेवा है उद्देश्य; हिंदू स्कूल परिसर में सजा अनोखा बाजार, सामाजिक सहयोग से वर्षों से हो रहा संचालन

हजारीबाग। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बाजारों में फलों की मांग और कीमतें बढ़ने लगी हैं। ऐसे में हजारीबाग में छठ व्रतियों और आम लोगों को राहत देने के लिए एक अनूठी पहल की गई है। शहर के हिंदू स्कूल परिसर में श्री सूर्य षष्ठी छठ पूजा फल वितरण समिति की ओर से 70 लाख रुपये की लागत से विशेष फल बाजार लगाया गया है। इस बाजार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां फलों की बिक्री मुनाफा कमाने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि लागत मूल्य पर की जा रही है।

समाज के सहयोग से वर्षों से चल रही अनूठी पहल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की हजारीबाग इकाई के सहयोग से इस फल बाजार का संचालन पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है। बाजार का विधिवत उद्घाटन समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह, कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह समेत अन्य गणमान्य लोगों ने किया। छठ महापर्व के दौरान फलों की कीमतों में होने वाली बढ़ोतरी के बीच समिति की यह पहल आम लोगों के लिए काफी राहत भरी साबित हो रही है।

एक महीने पहले शुरू होती है तैयारी

इस बाजार को संचालित करने की व्यवस्था भी बेहद खास है। बाजार लगाने से लगभग एक महीने पहले समिति के सदस्य समाज के लोगों से सहयोग राशि एकत्रित करते हैं। इसी राशि से विभिन्न प्रकार के फलों की खरीदारी की जाती है। इसके बाद फलों को बिना मुनाफा जोड़े लागत मूल्य पर बेचा जाता है। बिक्री से प्राप्त राशि सहयोगकर्ताओं को वापस कर दी जाती है। इस व्यवस्था में समाज के युवा, शिक्षक, अधिवक्ता, पत्रकार और समाजसेवी सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

स्थानीय किसानों को भी मिलता है सीधा मंच

समिति की ओर से स्थानीय किसानों को भी इस बाजार में प्राथमिकता दी जाती है। किसान अपने खेतों में उत्पादित फल और अन्य सामग्री यहां लाकर सीधे बेच सकते हैं। इसके लिए उनसे किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है। फलों के साथ-साथ रिफाइंड तेल और घी जैसी छठ पूजा में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री भी लागत मूल्य पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।

सेवा और सामाजिक एकजुटता की बनी मिसाल

समिति का मुख्य उद्देश्य छठ व्रतियों को उचित कीमत पर पूजा सामग्री उपलब्ध कराना और त्योहार के दौरान बाजार में होने वाली महंगाई के बोझ को कम करना है। 70 लाख रुपये के इस फल बाजार के माध्यम से समिति ने सामाजिक सहयोग, सेवा भावना और सामूहिक सहभागिता की अनूठी मिसाल पेश की है। खास बात यह है कि इस पहल से आम लोगों को राहत मिलने के साथ स्थानीय किसानों को भी अपने उत्पाद बेचने का अवसर मिल रहा है।

उद्घाटन के अवसर पर महापौर अरविंद कुमार राणा, उपमहापौर अविनाश यादव, समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह, मुन्ना सिंह, भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता, समिति अध्यक्ष मनोज गुप्ता, किशोरी राणा, विभावि अध्यक्ष केडी शुक्ला, बबलू कुमार, चंदन मेहता, ब्रजेश कुमार सिंह, भोला राणा, प्रमोद मेहता, मनोज कुमार, मनमीत अकेला, संतोष कुमार यादव, सुनील कुमार, प्रवीण कुमार, महेश कुमार, दयानंद गुप्ता, शंकर चंद पाठक, लिलेश कुमार, अमित देव, हीरा राम, राजेंद्र यादव, सन्नी कुमार, प्रेम प्रसाद, सोनू कुमार, बबलू मेहता, अरुण कुमार, देवनारायण कुशवाहा, जय कुमार सोनी, जयकुमार कुशवाहा, सन्नी पासवान, नवीन जिंदल, प्रशांत सिंह, पवन कुमार, सुभाष चंद्र, चंदन मंडल, टेकलाल साव, विक्की सिन्हा, रवि कुमार और रविकांत कुमार समेत समिति के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामपुर के लाल आचार्य प्रेम शंकर पाण्डेय ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया झारखंड का गौरव

हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 

सिमडेगा विधायक मामले में सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, विनोद पांडेय ने मांगी निष्पक्ष जांच

विधायक प्रतिनिधि के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन, भद्रकाली मुहाने घाट को नमो घाट की तर्ज पर सजाया गया; भव्य गंगा आरती का आयोजन

जिले में छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ घाटों पर उमड़ी भीड़; कई जगह गंगा आरती

Leave a Comment