Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

वन भूमि पर अवैध अफीम की खेती, पुलिस ने दो तस्करों को रंगे हाथों दबोचा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

SP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी; 500 ग्राम पोस्ता बीज जब्त, NDPS और वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज

चतरा | जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस अवैध खेती का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में SP ने दी जानकारी
शनिवार को चतरा समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक (SP) अनिमेष नैथानी ने बताया कि 14 नवंबर 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि लावालौंग थाना क्षेत्र के ग्राम-साम्हे, टोला-पिपराडीह में वन भूमि पर अवैध रूप से पोस्ता (अफीम) की बुआई की जा रही है।

SDPO सिमरिया के नेतृत्व में हुई छापेमारी
सूचना की सत्यता जांचने और आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सिमरिया के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने बुचुआ नाला के किनारे वन भूमि पर छापेमारी करते हुए पाया कि करीब 10 डिसमिल जमीन पर वन की कटाई कर जोत-कोड़ कर अफीम की बुआई की जा रही थी। मौके से दो लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

ये हुए गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से 500 ग्राम पोस्ता का बीज भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

  1. उमेश गंझू उर्फ महेंद्र गंझू (40), पिता- विरू गंझू
  2. केश्वर गंझू (40), पिता- रितु गंझू
    (दोनों ग्राम-साम्हे, टोला-पिपराडीह, थाना-लावालौंग के रहने वाले हैं)

दर्ज हुआ मामला
इस संबंध में लावालौंग थाना कांड संख्या 87/26, दिनांक 14.11.2026 के तहत धारा 18/28/29 एनडीपीएस एक्ट एवं 33 वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की आगे की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आठ वर्षीय बच्ची की हत्या का खुलासा: दीपावली की रात बलि देने के उद्देश्य से मौसी, मौसा और उनके बेटे ने की हत्या, तीन गिरफ्तार

बोलेरो-स्कूटी की भीषण टक्कर, गारूकुरहा के दो युवकों की मौत; 18 घंटे जाम रही इटखोरी-हजारीबाग सड़क

बाल दिवस पर सिमरिया और गिद्धौर में कानूनी जागरूकता शिविर, बच्चों को बताए गए अधिकार; मदद के लिए 1098 और 15100

थाना प्रभारी ने बाइक से किया घाटों का निरीक्षण, फ्लैग मार्च भी निकाला; घाटों पर रहेगी पुलिस की विशेष तैनाती

गांव में एक रात तीन घरों में चोरी, सोने-चांदी के जेवरात और 25 हजार रुपये नकद उड़ाए; थाने में आवेदन

गांव में 20 दिन बाद जला हुआ ट्रांसफार्मर बदला, छठ पूजा से पहले ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

Leave a Comment