साफ-सफाई और ड्रेस कोड का पालन करने को कहा; ओपीडी, फार्मेसी और एमटीसी की व्यवस्था परखी, जबड़ा पीएससी में बोर्ड लगाने का निर्देश
सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल का बुधवार को चतरा के सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंहा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के वार्डों और परिसर में साफ-सफाई रखने तथा सभी कर्मियों को ड्रेस कोड में रहने का निर्देश दिया।
सिविल सर्जन ने चिकित्सा प्रभारी बी.एन. प्रसाद को सख्त निर्देश दिया कि जो कर्मचारी निर्धारित समय से देर से अस्पताल पहुंचें, उनकी उपस्थिति दर्ज न की जाए और नियमानुसार वेतन कटौती की कार्रवाई की जाए।
निरीक्षण में उन्होंने ओपीडी, फार्मेसी, एमटीसी समेत विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं की जांच की। चिकित्सा प्रभारी से टीकाकरण और अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन सुचारु रखने को कहा गया, साथ ही टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था की निगरानी करने का निर्देश दिया। इसके बाद सिविल सर्जन ने जबड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का भी निरीक्षण किया और वहां बोर्ड लगाने का निर्देश दिया।



















Total Users : 1264088
Total views : 3129879