Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

50 रुपये के चंदे से शुरू हुई लक्ष्मी पूजा आज भव्य रूप में, आकर्षक गुफा और झांकियों ने खींची भीड़

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बच्चों ने झांकियों में निभाई देवी-देवताओं की भूमिका, देर रात तक उमड़ा जनसैलाब; आज होगा प्रतिमा विसर्जन

मयूरहंड (चतरा)। मयूरहंड प्रखंड के ढोढ़ी-मंधनिया में इस वर्ष भी मां लक्ष्मी की पूजा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। पूजा के अवसर पर बनाई गई आकर्षक गुफा लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसे देखने के लिए आसपास के गांवों से युवक, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में पहुंचे और देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।

गुफा के भीतर एक से बढ़कर एक धार्मिक झांकियां सजाई गई थीं, जिनमें बच्चों ने विभिन्न देवी-देवताओं और पात्रों की भूमिका निभाकर लोगों का मन मोह लिया। पूजा पंडाल के आसपास भक्ति गीतों की धुन पर युवक देर रात तक झूमते नजर आए और पूरा क्षेत्र भक्तिमय रहा।

पूजा समिति के अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने बताया कि यहां लक्ष्मी पूजा की शुरुआत वर्ष 2004 में हुई थी। तब सिर्फ 50 रुपये का चंदा जुटाकर आयोजन शुरू किया गया था। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं के सहयोग से पूजा का स्वरूप धीरे-धीरे भव्य होता गया और आज यह आसपास के क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना चुकी है। पूजा संपन्न होने के बाद आज मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। श्रद्धालु नम आंखों से मां को विदाई देंगे और अगले वर्ष फिर आगमन की कामना करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment